Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Weird Food Habits: दुनियाभर में खाने-पीने से जुड़े अजीबोगरीब रिवाज़, इन मामलों में कहते हैं असभ्य
जिस तरह से भारत में खाने-पीने को लेकर कई तरह के रिवाज हैं, उसी तरह से दुनिया के कई सारे देशों में खाने को लेकर नियम बने हुए हैं। उन नियमों को तोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन वो रिवाज और नियम लाइफ स्टाइल का हिस्सा होते हैं। जिस तरह से अपने देश में उल्टे हाथ से खाना खाने वाले को तमीजदार नहीं कहा जाता है, उसी तरह से बाकी देशों में भी इस तरह के अजीबो गरीब रिवाज है, जिनके बारे में आप को शायद ना पता हो, हम यहां आपको पता रहे हैं, खाने पीने के अजीबो-गरीब तरीके-

जापान के रिवाज़
इंडिया में अगर आप कुछ खा रहे हैं पी रहे हैं तो उसमें आवाज होना अच्छा नहीं मानते हैं, बड़ों के साथ हैं को डांट भी पड़ जाती है। जापान में सूप को पीते हुए आवाज़ करना और नूडल्स खाते हुए आवाज़ करना अच्छा माना जाता है। कहते हैं इस तरह से खाने का स्वाद बढ़ जाता है।
जापान में आपको अपनी प्लेट में रखा खाना फिनिश करना होता है, उसे आपको खाली करना ही होगा, जिससे खाने की बर्बादी नहीं हो और सामने वाले को भी पता चले कि आपको खाना पसंद आया।

चीन के रिवाज
वहीं चीन में अगर आपने ऐसा किया तो समझा जाएगा कि आप बहुत भूखे हैं। वहीं अरब वर्ल्ड में कॉफी का कप खाली किया तो बार-बार आपको कॉफी सर्व की जाएगी।

थाईलैंड के रीवाज
थाईलैंड में कांटे से खाना उठाकर मुंह में खाना सही नहीं माना जाता है। यहां कांटे का यूज सिर्फ खाने को उठाने के लिए होता है, फिर चम्मच में डालकर ही मुंह में डाला जाता है, सीधा कांटा आप मुंह में नहीं डाल सकते हैं।

साउथ कोरिया के रिवाज
इसी तरह से साउथ कोरिया में जब तक परिवार के बुजुर्ग खाना नहीं खाते, कोई भी खाना नहीं खाता, ये वहां का रिवाज़ है । वहीं जब तक वो खाना खत्म करके टेबल से ना उठ जाएं तब तक कोई टेबल नहीं छोड़ सकता है।

अंग्रेजों के रिवाज
ब्रिटिश में चाय में चीनी मिलाते वक्त चम्मच कप के कोने में नहीं रखा जाता है। चम्मच को चाय के कप में छोड़ना असभ्य मानते हैं। चाय आराम से पीना और बिना आवाज किये ही पीना सभ्य मानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
