Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Summer Vacation: बच्चों के साथ वीकेंड बनाना है यादगार, दिल्ली के इन एडवेंचर पार्क का बनाए प्लान
क्या आप भी दिल्ली में रहते हैं? और इस साल बच्चों को लेकर शहर से कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, या फिर बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो दिल्ली में ऐसे कई स्थान है जहां आप अपने बच्चों के साथ एक दिन बहुत ही मजे से गुजार सकते हैं।
दिल्ली NCR में बच्चों के लिए कई बेहतरीन एडवेंचर पार्क हैं जो बड़े और बच्चों दोने के लिए बहुत बेहतर प्लेसेस हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ एक दिन अच्छे से गुजारने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए दिल्ली के कुछ एडवेंटर पार्क की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें से कुछ जगहों पर आप अपनी फैमिली के साथ समय गुजार सकते हैं और गर्मी से भी बच सकते हैं।

दिल्ली एनसीआर में एडवेंचर पार्क
1. वर्ल्ड ऑफ वंडर
वर्ल्ड ऑफ वंडर नोएडा में स्थित है, जहां बहुत सारे वाटर राइड्स और एम्यूजमेंट राइड्स मौजूद हैं। इस पार्क को एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जाता है। ये एडवेंचर पार्क फैमिली के साथ समय बीताने के लिए बेस्ट प्लेसेस में से एक है। पार्क में मौजूद कई तरह की राइड्स और अट्रैक्शन आपके दिन को बेहतरीन बना सकते हैं। आप यहां सुबह से लेकर शाम तक अपने बच्चों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। इस समर वैकेशन आप अपने बच्चों के साथ इस पार्क में जरूर जाएं।
2. फन एंड फूड विलेज
दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर पर स्थित फन एंड फूड विलेज में आपको थिम पार्क के साथ वाटर पार्क के भी कई राइड्स मौजूद है। इस थीम पार्कमें आप अपनी फैमिली के साथ पूरा दिन गुजार सकते हैं। इस थीम पार्क में राइड्स के साथ लाइफ म्यूजिक डांस भी उपलब्ध है। बच्चों के लिए भी कई तरह की छोटी बड़ी राइड्स मौजूद हैं।
3. जुरासिक पार्क इन
जुरासिक पार्क इन हरियाणा के सोनीपत में एक थीम्ड पार्क है। हर किसी को एक बार यहां अपने परिवार के साथ जरूर जाना चाहिए। इस पार्क में 21 तरह की राइड्स, 32 डायनासोर और छह स्लाइड हैं, जो आपके फैमिली के साथ आपके दिन को खुशनुमा बना सकता है। आप दिल्ली से इस थीम पार्क में कैब या अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं। इस पार्क में आपके लिए एक बेहतरीन फूड कोर्ट भी है, जहां आप अपने बच्चों के साथ टेस्टी फूड ट्राई कर सकते हैं।
4. एडवेंचर आइलैंड - मेट्रो वॉक
दिल्ली के रोहिणी में स्थित एडवेंचर आइलैंड- मेट्रो वॉक काफी मशहूर है। इस समर वैकेशन अपनी फैमिली के साथ एडवेंचर आइलैंड पर जाकर बहु सारा एडवेंचर एन्जॉय जरूर करें। यहां आपको वाइल्ड व्हील्स, स्काई राइडर्स से लेकर स्पलैशडाउन बहुत कुछ हैं जहां आपका पूरा दिन आराम से गुजार सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
