Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Today Bank Holiday: क्या आपके शहर में आज बैंक बंद रहेंगे या खुले हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट
Today Bank Holiday: आज शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 है और वीकेंड की शुरुआत हो गई है। वहीं आज बैंकिंग के काम से जाने वाले लोगों का सवाल भी है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? बता दें कि भारत के ज्यादातर राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। केवल एक राज्य में आज बैंक अवकाश है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि क्या आज हमारे राज्य में बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे तो बैंक जाने से पहले RBI की हॉलिडे लिस्ट देख लेना बेहतर है।
कहीं ऐसा न हो कि कंफ्यूजन में आपका काम अधूरा रह जाए या फिर समय की बर्बादी हो जाए। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट।
आज कहां बंद रहेंगे बैंक?
आज बैंक बंद सिर्फ पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में होगा। 12 दिसंबर, दिन शुक्रवार को वहां को बैंक बंद हैं। यह दिन राज्य की छुट्टियों की आधिकारिक सूची में एक क्षेत्रीय अवकाश के रूप में दर्ज है। मेघालय में आज गारो जनजाति के स्वतंत्रता सेनानी 'पा तोगन ने मिनजा संगमा' की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इसी अवसर पर राज्यभर में बैंक बंद रहते हैं। इसलिए मेघालय के ग्राहक आज किसी भी बैंक शाखा से संबंधित सेवा नहीं ले पाएंगे।

क्या अन्य राज्यों में भी बंद रहेंगे बैंक?
पूरे देश में आज किसी बड़े त्योहार, राष्ट्रीय कार्यक्रम या विशेष आयोजन की वजह से अवकाश नहीं है। इसलिए सरकारी और निजी दोनों तरह के बैंक अपने निर्धारित समय पर काम करेंगे। ग्राहक बिना किसी परेशानी के बैंक जाकर कैश जमा/निकासी का काम करवा सकते हैं, पासबुक अपडेट करवा सकते हैं। चेक क्लियरेंस कर सकते हैं और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बता दें कि मेघालय में बैंक तो बंद रहेंगे लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक सामान्य रूप से उपयोग कर सकेंगे- मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सेवाएं देश के बाकी हिस्सों में भी सभी ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
