Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल
Mahavir Jayanti Holiday 2026: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव यानी महावीर जयंती, 31 मार्च 2026, मंगलवार को देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। क्योंकि यह एक गजेटेड हॉलिडे है, इसलिए कल देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में ताले लटके रहेंगे। हालांकि, इस बार छुट्टी को लेकर कुछ राज्यों में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है, क्योंकि कुछ स्थानीय प्रशासनों ने कैलेंडर के अनुसार तारीखों में बदलाव किया है।
यदि आपके पास बैंक या सरकारी दफ्तर से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।

इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 31 मार्च को देश के लगभग सभी प्रमुख केंद्रों पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर और नागपुर। हालांकि फिजिकल बैंक बंद रहेंगे, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI (Google Pay, PhonePe) और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। आप ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और कैश निकासी जैसे काम बिना किसी बाधा के कर सकेंगे।
शेयर बाजार (BSE/NSE) में 'नो ट्रेडिंग डे'
निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए भी कल छुट्टी का दिन है। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) 31 मार्च को पूरी तरह बंद रहेंगे। आज इक्विटी (Equity), डेरिवेटिव्स (Derivatives) और एसएलवी (SLB) सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी सुबह के सत्र में बंद रहेगा, हालांकि शाम के सत्र के लिए इसके खुले रहने की संभावना रहती है, जिसकी सूचना एक्सचेंज द्वारा दी जाती है।
अन्य सरकारी सेवाएं और दफ्तर
महावीर जयंती की वजह से देशभर के डाकघर आज बंद रहेंगे। तहसील, आरटीओ (RTO) और अन्य सरकारी प्रशासनिक कार्यालयों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
नोट:
31 मार्च वित्त वर्ष (Financial Year) का आखिरी दिन भी होता है, इसलिए कई बार कुछ विशेष सरकारी कार्यालय या बैंक क्लोजिंग के कार्यों के लिए आंशिक रूप से खुले रह सकते हैं (बिना पब्लिक डीलिंग के)। अपने बैंक की शाखा से संबंधित अपडेट के लिए उनके ऐप या वेबसाइट को चेक करना सबसे बेहतर विकल्प है।



Click it and Unblock the Notifications
