Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें, मानसून में दिखता है अलग नजारा
Monsoon Destinations In India: दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में लोग इन दिनों उमस और गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में मानसून का मौसम घूमने-फिरने के लिए बेहतरीन मौका लेकर आता है। जुलाई में होने वाली बारिश पहाड़ों, घाटियों और झरनों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। इस दौरान बादलों से ढके पहाड़, हरियाली से लदी वादियां और पूरे वेग से बहते झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बारिश के मौसम में प्रकृति का नजारा इतना मनमोहक हो जाता है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग इन जगहों का रुख करते हैं। अगर आप भी इस मानसून एक यादगार ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें -

वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड
मानसून के मौसम में उत्तराखंड स्थित वैली ऑफ फ्लावर्स की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। जुलाई आते ही यहां सैकड़ों प्रजातियों के रंग-बिरंगे जंगली फूल खिल उठते हैं, जिससे पूरी घाटी रंगों से भर जाती है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त यह जगह प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं मानी जाती।
मुन्नार, केरल
केरल का प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार अपनी हरी-भरी चाय बागानों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मानसून के दौरान यह जगह और भी आकर्षक हो जाती है। जुलाई में बादलों से घिरी पहाड़ियां, हल्की बारिश और हरियाली से ढकी ढलानें पर्यटकों को खास अनुभव देती हैं। इस मौसम में लक्कम और अट्टुकड़ जैसे झरनों की खूबसूरती भी देखने लायक होती है।
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
अगर आप मानसून में भीड़-भाड़ से दूर किसी अलग ही दुनिया का अनुभव करना चाहते हैं, तो स्पीति वैली आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। हिमाचल की यह खूबसूरत घाटी 'रेन शैडो एरिया' में आती है, इसलिए जुलाई में भी यहां बहुत कम बारिश होती है। इस समय तक बर्फ पिघल चुकी होती है और ऊंचे पहाड़ी दर्रे खुल जाते हैं। नीला आसमान, दूर-दूर तक फैले पहाड़ और सदियों पुराने बौद्ध मठ इस जगह को और भी खास बना देते हैं।
जांस्कर घाटी, लद्दाख
अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और शांति तीनों का अनोखा संगम मिले, तो जांस्कर घाटी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। जुलाई में बर्फ पिघलने के बाद यहां की अधिकांश सड़कें खुल जाती हैं, जिससे इस दुर्गम लेकिन बेहद खूबसूरत क्षेत्र तक पहुंचना आसान हो जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नीली नदियां और प्राचीन बौद्ध मठ जांस्कर की पहचान हैं। इस दौरान पर्यटक जांस्कर नदी में रिवर राफ्टिंग, हाई-एल्टीट्यूड ट्रेकिंग और स्थानीय बौद्ध संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं। फुगताल मठ, पेंसी ला दर्रा, ड्रांग-ड्रुंग ग्लेशियर और गोनबो रंगजोन पर्वत यहां के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं।
रामेश्वरम, तमिलनाडु
अगर आप मानसून में समुद्र, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम देखना चाहते हैं, तो रामेश्वरम आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। जुलाई में यहां हल्की बारिश और ठंडी समुद्री हवाएं मौसम को बेहद सुहावना बना देती हैं। इस दौरान पर्यटकों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रहती है, जिससे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों को आराम से देखा जा सकता है। रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी, पंबन ब्रिज और डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मानसून के मौसम में समुद्र के किनारे बर्ड वॉचिंग का अनुभव भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।



Click it and Unblock the Notifications
