Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मंदिर में करना चाहते हैं शादी, यह 6 खूबसूरत मंदिर नहीं है किसी वेडिंग डेस्टिनेशन से कम
Best temple for marriage: अगर आप शोर-शराबे और चकाचौंध से दूर एक सिम्पल और सादगी पूर्ण और ईश्वर के आर्शीवाद के साथ किसी मंदिर में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत मंदिरों के बारे में।
जिनकी साज-सज्जा और भव्यता लग्जरी होटल्स को भी फेल कर देती हैं। इनमें से कुछ सदियों पुराने मंदिर अपनी मान्यता के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ अपनी कलाकृति के वजह से पहचाने जाते है।
अगर आप भी कम बजट में आप भी एक शानदार शादी का एक्सीपीरियंस करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए देश के ऐसे फेमस मंदिर बता रहे हैं, जहां आप भगवान के आर्शीवाद के साथ अग्नि के समक्ष 7 फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

त्रियुगीनारायण
भगवान शिव के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर देशभर में अनगिनत है, लेकिन कुछ मंदिर अपनी मान्यताओं के वजह से जाने जाते हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में त्रिजुगीनारायण (त्रियुगीनारायण) मंदिर स्थित है, जहां पूरे साल देश-विदेश से लोग शादी करने के लिए आते हैं। वैसे तो मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन इस जगह को शिव और पार्वती के विवाह स्थल के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि ये वहीं मंदिर है जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
कहते हैं आज भी इस मंदिर में उनकी शादी की निशानियां मौजदू हैं। इस शादी में भगवान विष्णु ने माता पार्वती के भाई की भूमिका निभाई थी। वहीं, अब इस मंदिर में कई शादियां होती हैं। लोगों का रुझान देखते हुए ही उत्तराखंड सरकार ने साल 2018 में त्रियुगीनारायण मंदिर को डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के रूप में शुरू किया था।
इस्कॉन मंदिर
देशभर में स्थित अलग-अलग इस्कॉन मंदिर भी शादी के लिए सही जगह है। आम ही नहीं कई सेलिब्रेटी भी इस्कॉन टेंपल में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खूबसूरती के साथ इस्कॉन मंदिर में वास्तुकला के कई नायाब नमूने भी देखने को मिलेंगे। इन मंदिरों में कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधरित खूबसूरत पेंटिंग्स भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है।
हेमा मालिनी के बेटी ईशा देओल ने भरत तख्तानी और सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने मुंबई के इस्कॉन में शादी रचाई थी।
मतंगेश्वर मंदिर, खजुराहो
खजुराहो के मंदिरों को इनकी प्राचीनता और यूनिक वास्तुकला की वजह से यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित कर दिया है। यहां स्थित मतंगेश्वर मंदिर में सालाना कई जोड़े विवाह के मंदिर में बंधने आते हैं। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित। अध्यात्मिक रूप से संपन्न होने के वजह से शादी के बंधन में जुड़ने वाले जोड़ों के लिए ये सही जगह हैं।
स्वर्ण मंदिर
स्वर्ण मंदिर एक सिख धर्म के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। मंदिर की दीवारें सोने की हैं और शाम के समय इस पूरे मंदिर परिसर की खूबसूरती निहारने लायक होती हैं। कई सिख इस जगह को अपने मंदिर स्थल के विवाह स्थल के लिए चुनते हैं, स्वर्ण मंदिर में एक सुंदर तालाब है जो देखने में बेहद ही खूबसूरत और शांतिपूर्ण लगता है। सुंदर वातावरण के साथ सिखों की पवित्र तीर्थयात्रा आपके जीवन के सुनहरे दिन के लिए पर्याप्त है। गोल्डन टेम्पल पंजाब में सबसे अच्छा मंदिर विवाह स्थल है।
प्रेम मंदिर, वृंदावन
वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर शादी के लिए सबसे अच्छे मंदिरों में से एक है। प्रेम मंदिर मुख्य रूप से भगवन श्री कृष्ण और राधा के लिए जाना जाता है जिन्हें हमेशा से उनके अटूट प्यार के लिए जाना जाता रहा है। हर नवविवाहित जोड़े के लिए कृष्ण-राधा का आशीर्वाद लेना सौभाग्य की बात होती है। यदि आप भी अपने शादी समारोह को यादगार बनाना चाहते हैं तो वृंदावन के प्रेम मंदिर को वेन्यू के रुप में चुन सकते हैं। कहा जाता है। इस मंदिर में होने वाली शादियों को खुद भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है।
बृहदेश्वर, तमिलनाडु
तमिलनाडु के तंजावुर शहर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर को दक्षिण भारत के खूबसूरत मंदिरों में गिना जाता है। इसका निर्माण ग्रेनाइट से किया गया है। जिसकी वजह से यह देखने में बेहद आकर्षक और भव्य नजर आता है। इस मंदिर में अगर आप शादी करते हैं तो यकीन मानिए डेस्टिनेशन वेडिंग भी इसके सामने कुछ नहीं। इस मंदिर की वास्तुकला और खूबसूरती आपकी शादी में चार-चांद लगा देगी।



Click it and Unblock the Notifications
