Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बीयर बाथ और स्नेक मसाज, ये हैं दुनियाभर के अजीबो गरीब ब्यूटी ट्रीटमेंट
आइए जानते है दुनिया के कुछ ऐसे अजीबो गरीब ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में।
प्लेसेन्टा फेशियल, फूक पैक और आइस बाथ सुंदर बनने के लिए आज के लिए लोग इन टेक्निक का इस्तेमाल क रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजे भी हैं जो आपके सुंदरता और त्वचा को जवां बनाने का दावा करते हैं, जैसे पक्षी का मल, सांड का वीर्य। ये सारी चीजें आपके लिए सुनने में बहुत अजीब होगी लेकिन दुनिया भर में इन ब्यूटी ट्रीटमेंट का तूफान सा आया हुआ है और लोग इन ट्रीटमेंट का सहारा भी ले रहे हैं।
आज इस आर्टिकल से हम हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही ब्यूटी ट्रीटमेंट।

स्नेल फेशियल
शुरुआत करते हैं घोंघा फेशियल। घोंघा के कफ में कई पोषक तत्व और एंटीओक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी त्वचा को तरोताजा कर सकते हैं।

बीयर बाथ
कैसा हो यदि आप बीयर से भरे टब में आधे घंटे नहाएं। जितनी चाहें पिये और जितना चाहे नहाएं और ऊपर से त्वचा भी खिल जाए।

फिश पेडीक्योर
आप अपने पैरों को गरम पानी से भरे टब में रखें और मछली आपकी डेड स्किन को हटा दे। जी आइडिया तो बहुत अच्छा है पर डॉक्टर कहते हैं इस तरह के पेडीक्योर से हेपेटाइटिस सी हो सकता है। तो जरा संभलकर।

स्नेक मसाज
ये आजकल एक नया ट्रेंड चला है। ये रेंगने वाला जानवर आपकी त्वचा को रिलेक्स कर सकता है। है ना शानदार और डरावना।

रामेन बाथ
यह तरीका 2007 में शुरू हुआ था लेकिन अब यह ज़्यादा प्रसिद्ध हो रहा है। माना जाता है कि इससे त्वचा सही होती है।

वैम्पायर फेशियल
अपनी भुजा से थोड़ा खून निकालें, लाल और सफ़ेद रुधिर कोशिकाओं से प्लाज्मा निकाल दें और फिर चेहरे पर इसकी मसाज करें। हुई ना राक्षसों वाली फीलिंग।

ब्रेस्ट मिल्क फेशियल
ब्रेस्ट मिल्क को सफ़ेद मिट्टी और विटामिन ई के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएँ। इसे 30 मिनट तक रखें। ऐसा कहा जाता है कि इससे त्वचा हाइड्रेट और मुलायम होती है।

हे बाथ (घास फूस के साथ स्नान)
यह सदियों से चला आ रहा है लेकिन रामेन बाथ की तरह यह भी अभी प्रसिद्ध हुआ है। आप गरम घास फूस में लेटे रहें और फिर इसके बाद एक वाटरबेड पर लेटें और फिर जब आप उठोगे तो एकदम तरोताजा हो जाओगे। कभी सोचा है ऐसा करने का।



Click it and Unblock the Notifications
