Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हॉलीवुड मॉडल्स से लेकर बॉलीवुड दिवाज तक, क्यों सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहा है 'बार्बी फीट'
सोशल मीडिया में इन दिनों हॉलीवुड एक्ट्रेसेज से लेकर मॉडल्स टांगों को एक्सपोज करते हुए फोटोज को शेयर कर रही है। इन फोटोज में वो अपने पांवों को अलग तरीके से ज्यादा एक्सपोज करते हुए पोज कर रही है। खासकर स्विमिंगसूट में। दरअसल सोशल मीडिया में एक नया ट्रेंड चल रहा है 'बार्बी फीट'। जिसमें दुनिया की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश डॉल की नक्ल करते हुए अपने पांव को टोंड और खूबसूरत दिखाने के लिए हॉलीवुड की फेमस सेलिब्रेटिज इस पोज में फोटोज शेयर कर रही है।
इस ट्रेंड के तहत ऐसी तस्वीरें डाली जा रही हैं, जिसमें बार्बी की तरह की पोज देकर पांवों को दिखाया जा रहा है। खासतौर पर लोग अपने पैरों की फोटो डाल रहे हैं जिसमें पंजे पर फोकस कर रही है।। यह पोज देखने में दुनिया की सबसे फेमस डॉल बार्बी के जैसा दिखता है और इसका मकसद पैरों की लेंथ को बड़ा दिखाना है।

पैरों की लैंथ लम्बी दिखने से लड़कियों की कठ कादी और भी ज्यादा छरहरी नजर आती है। आइए जानते है कि आखिर क्या है 'बार्बी फीट'।
क्या है 'बॉर्बी फीट'
इस टर्म को सबसे पहले ऑनलाइन फैशन वेबसाइट- हू, व्हाट, वेयर ने इंट्रोड्यूज किया था। इस पोज के लिए गर्ल्स को बार्बी की तरह ही खड़ा होना होता है। बार्बी डॉल की तरह टोंड टांगों को दिखाते हुए इसमें पंजों के सहारे खड़े होना होता है। ये पोज लड़कियों में काफी फेमस हो रहा है, क्योंकि इसमें टांगे कहीं अधिक लंबी दिखाई देती हैं। फोटो का पूरा फोकस टांगों पर ही होता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया में एक बाद एक हॉलीवुड सेलिब्रेटिज इस पोज में स्विमसूट में इस पोज में फोटोज शेयर कर रही है। बॉलीवुड में भी इस पोज का क्रेज देखने को मिल रहा है।
हॉलीवुड हसीनाएं भी है दीवानी
'बार्बी फीट' में पोज करते हुए हॉलीवुड स्टार किम कार्दाशियां से लेकर केंडल जेनर और बेला हदीद ने भी फोटोज शेयर की हैं। इसके अलावा हाल ही में विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल्स भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है।
बॉलीवुड में भी दीवाज कर रही हैं फॉलो
सिर्फ हॉलिवुड ही नहीं बल्कि हमारी बॉलिवुड दीवाज भी बार्बी फीट ट्रेंड फॉलो करने के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में अभिनेत्री कटरीना कैफ ने जैकलीन और सोनाक्षी के साथ जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, उसमें ये तीनों ही एक्सट्रेसेज बार्बी फीट पोज में नजर आ रहीं थीं। फिल्म 'रंगून' में कंगना भी बार्बी फीट पोज देते हुए नजर आ चुकी है।

माइग्रेन पोज और Bambi pose भ्ाी हुआ था फेमस
हाल ही में सोशल मीडिया में माइग्रेन पोज हिट था, जिसमें आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी सिर पर इस तरह से हाथ रखकर सेल्फी खींच रहे थे जिसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो उन्हें सिरदर्द हो और इससे पहले भी इंस्टाग्राम में पिछले साल डिजनी से इंस्पायर होकर Bambi pose काफी फेमस हुआ था। अब बार्बी फीट ट्रेंड इंस्टाग्राम पर हिट हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
