Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अपनी शादी के एल्बम के लिए इन खूबसूरत पलों को कैमरे में करवाएं कैद

किसी भी लड़की के लिए शादी उसकी लाइफ का सबसे अहम चेप्टर होता है। इस वक्त के हर अच्छे मौके को वो अपने साथ तस्वीरों के जरिए कैद करके रखना पसंद करती हैं। ये एक अच्छा तरीका है अपनी लाइफ के बेस्ट मूवमेंट को कैद करने का। जिसे आप कभी दोबारो अपनी लाइफ में नहीं जी सकते हैं। लेकिन उन्हें जिंदा रख सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी शादी होने वाली है, तो आप अपनी शादी में ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें कैद करना न भूले। हर पल हर मौके को खूबसूरत तस्वीरों के मध्यम से कैद कर लें। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप एक अच्छे फोटोग्राफर को अपनी शादी की फोटोग्राफी के लिए स्लेक्ट करें। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ एक फोटो क्लिक करवाने के आइडिया लेकर आए हैं। जिसे हर दुल्हन को अपनी शादी में जरूर कैद करवानी चाहिए।

ब्राइडल आउटफिट
हर लड़की के लिए उसकी शादी में लहंगा सबसे अहम होता है। शादी तय होने से दुल्हन के रूप में आने तक हर लड़की अपने लहंगे को लेकर काफी एक्साइटेंड रहती है। इसलिए इस खास मौके पर लहंगा पहनने से पहले एक बार अपने लहंगे की तस्वीर जरूर खींचवा लें। आज कल ये काफी ट्रेंड में भी हैं। फोटोग्राफर कई स्टाइल से अपने लहंगे की प्यारी प्यारी तस्वीरें खींचते है।

हल्दी के खूबसूरत पल
हल्दी लगाना एक खूबसूरत रस्म है। जिसमें आपके दोस्त और रिश्तेदार आपके पूरी शरीर पर हल्दी लगाते हैं। इस दौरान आप उन पलों को कैमरे में कैद करवा लें। ताकि आगे कभी जब आपको इन पलों की याद आए तो आप इन तस्वीरों को देखकर अपनी लाइफ के बेस्ट पलों को एक बीर फीर तस्वीरों के जरिए जी पाएं।

मेहंदी के साथ बेस्ट फोटो
शादी की रस्मों में महंदी की रस्म सबसे अहम होती है। इस दौरान लड़कियां हाथों पर अपने होने वाले पति के नाम की मेहंदी लगाती है। लेकिन मेहंदी का रंग सिर्फ कुछ समय तक ही रहता है, और धीरे धीरे फिका होने लगता है। ऐसे में आप अपने मेहंदी के डिजाइन को दिखाते हुए फोटो के लिए यूनिक पोज दे सकती हैं। आप चाहे तो अपनी सहेलियों के साथ भी अच्छे-अच्छे मेहंदी पोज दे सकती हैं। जो मेंहदी का रंग जाने के बाद भी अपके साथ याद के रूप में लाइफटाइम साथ रहेगी।

बेस्ट ब्राइडल पोज
शादी के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा अलग अलग स्टाइल में पोज देकर फोटो खींचवाना पसंद करती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप शादी के रस्में शुरू होने से पहले अपनी कुछ बेहतरीन सोलो फोटोज जरूर क्लिक करवा लें। क्योकि एक बार जब आप शादी की रस्मों में बीजी हो जाएंगी, तो आप अपने अकेली की फोटोज क्लिक नहीं करवा पाएंगी। अलग अलग एक प्रिंसेस के रूप में पोज देते हुए फोटोज क्लिक करवाएं।

सोलह श्रृंगार करें कैप्चर
किसी भी लड़की के लिए शादी वो दिन होता है, जिस दिन वो अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। जिसके लिए वो बेस्ट लहंगा, ज्वैलरी और मेकअप कैरी करती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मेकअप और आउटफीट के साथ प्रोपर कुछ फोटो खींचवाएं। आपके मांग टिके से लेकर पायल तक, हर चीज का क्लोजप लें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
