Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Year Ender 2022: ब्यूटी से हेल्थ तक इन घरेलू उपायों को लोगों ने गूगल पर किया सर्च

छोटी सी बीमारी की बात हो, या कोई ब्यूटी केयर दुनियाभर में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा विश्वास करने लगे हैं। कोरोना काल के बाद से लोग घरेलू नुस्खों और जड़ी बूटियों को अपनी डेली लाइफ में ज्यादा यूज करने लगे हैं। कई लोगों ने अपने समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों को गुगल पर भी जमकर सर्च किया। जिसमें ब्यूटी केयर से लेकर सर्दी जुकाम से लेकर बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए घरेलू नुस्खों पर लोगों का विश्वास दिखाया गया है। आइए जानते हैं घरेलू नुस्खों से निपटने के लिए 2022 में लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर क्या सर्च किया।
गूगल पर 2022 में सर्च किए गए घरेलू नुस्खे
1. बच्चों के कान में दर्द हो तो क्या करें -
बच्चों के कान में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार क्या हो सकता हैं, इसे लेकर लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर घरेलू नुस्खों को सर्च किया गया है। अगर आपके बच्चे के भी कान में दर्द है तो आप इस घरेलू नुस्खे में लौंग और लहसुन के तेल की 2 बूंद उनके कान में डाल सकते हैं।
2. फूड प्वाइजनिंग से बचने के घरेलू नुस्खे -
फास्ट फूड और दूषित पानी पीने के कारण अक्सर लोगों को फूड प्वाइजनिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोगों ने गूगल पर काफी घरेलू नुस्खों को सर्च किया है। अगर आपको भी फूड प्वाइजनिंग की समस्या है, या अक्सर आप इस बीमारी की चपेट में रहते हैं, तो नींबू और काले नमक को पानी में मिलाकर पिएं। आप चाहे तो पानी की जगह सोडा में नींबू और नमक मिला सकते हैं। ऐसे समय में पेट को ठंडा रखने के लिए आप दही का भी सेवन कर सकते हैं।
3. लिप्स का कालापन दूर करने के उपाय -
हर महिला सुंदर दिखने के लिए घरेलू उपयों पर विश्वास करती हैं। ऐसे में साल 2022 में गूगल पर होंठों का कालापन दूर करने के उपायों के बारे में सर्च किया गया है। अगर आपके भी होंठ काले हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप भी चीनी से बना लिप स्क्रब यूज कर सकते हैं। लिप्स को क्लीन करने के लिए आप चुकंदर, नारियल के तेल और मलाई का भी उपयोग कर सकते हैं।
4. मधुमक्खी के काटने पर क्या करें -
कोरोना संक्रमण के बाद लोग बागबानी करने लगे हैं। सभी लोगों ने अपने घर में ही मिनी गर्डन बना लिया है। ऐसे में वहां मधुमक्खी के काटने के मामले में भी सामने आए हैं। जिससे बचने के लिए लोगों ने गूगल पर मधुमक्खी के काटने का घरेलू इलाज भी सर्च किया है। अगर आपको भी कभी मधुमक्खी काट लें, तो उस पर तुरंत लोहे की कोई भी चीज उस जगह रगड़ लें, जहां मधुमक्खी ने डंक मारा है। ये नुस्खा दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है।
5. एसिडिटी का घरेलू इलाज -
एसिडिटी आज के समय में ऐसी समस्या हो गई है, जिसका सामना छोटे से लेकर बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग करते हैं। ऐसे में लोग इससे निपटने के लिए घरेलू इलाज पर बहुत विश्वास करते हैं। लेकिन इस साल गूगल पर भी एसिडिटी से निपटने के घरेलू नुस्खों को बहुत सर्च किया गया है। आप भी एसिडिटी से निपटने के लिए नींबू और काला नमक की मदद ले सकते हैं। एसिडिटी के लिए ये रामबाण इलाज है।
6. रातभर में एक्ने से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय -
अपनी सुंदरता को और निखारने के लिए भी लोगों ने इस साल गूगल पर होम रेमिडिज जमकर सर्च किया है। जिसमें एक्ने से छुटकारा पाने को लेकर भी घरेलू उपाय पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है। ऐसे में आप भी एक्ने से छुटकारा पाने के लिए नीम में लौंग और हल्दी को मिलाकर यूज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
