Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Year Ender 2022: साल 2022 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बिखेरा अपना जलवा

साल 2022 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। बॉलीवुड की बात करें, तो इस साल बहुत सारी फिल्में रिलीज हुई। कुछ फिल्में लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई, तो कुछ फैंस के दिल में जगह बनाने में नकाम रही। इन फिल्मों में कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के काम फैंस को काफी पसंद आया। अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कई एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई। जहां अपने आउटफिट, बोल्ड लुक्स, मेकअप से लोगों का ध्यान अपनी और अकर्षित करने में कामयाबी रहीं। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड और एक्ट्रैक्टिव तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया। अपने इन लुक्स से एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां भी बटोरी। तो आइए जानते हैं...

मलाइका अरोड़ा
49 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती है। आज की यंग एक्ट्रेस भी उनके बोल्ड लुक के आगे फिकी लगती हैं। किसी पार्टी की बात हो या रैंप वॉक की मलाइका अपने बोल्ड लुक से लोगों को अपना दिवाना बना ही लेती हैं। इस साल भी मलाइका ने बोल्ड लुक का एक अलग ट्रेंड सेट किया।

इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज साल 2022 में किसी फिल्म में नजर नहीं आई। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनका दबदबा देखने को मिला। इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहां वो अपने बोल्ड लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कभी बिकिनी पहने पोज देते नजर आई तो कभी अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही।

जान्हवी कपूर
साल 2022 में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने अलग ही अंदाज में नजर आईं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में एक्ट्रेस का एक अलग रूप देखने को मिला। साड़ी, बिकनी, गाउन हर लुक में जान्हवी कपूर ने फैंस की तारीफे बटोरी। क्यूट लुक से लेकर हॉट लुक तक एक्ट्रेस की सभी तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपने लुक्स से फैंस को कभी निराश नहीं किया।

दिशा पाटनी
इस साल दिशा पाटनी अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रही। फिल्मों के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का बोल्ड लुक काफी वायरल हुआ। फेस्टिव बोल्ड लुक्स से लेकर बिकिनी लुक्स में एक्ट्रेस सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही। अब देखना ये होगा की साल 2023 में भी दिशा अपने इस बोल्ड इमेज को बनाए रखने में कामयाब रहती हैं या नहीं।

ईशा गुप्ता
वेब सीरीज आश्रम 3 में अपनी अदाकारी से लोगों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस साल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड किया। फैंस को ईशा गुप्ता के बोल्ड लुक काफी पसंद आए। साल 2022 में बिकिनी से लेकर बोल्ड नेकलाइन ब्लाउज में ईशा सोशल मीडिया पर कहर ढाती नजर आई।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
