Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Year Ender 2022: टेस्ट एटलस में भारत को मिला पांचवा स्थान, शाही पनीर को सबसे ज्यादा किया गया पसंद

इंडियन फूड्स दुनिया के सबसे विविध व्यंजनों में से एक माना जाता है। भारत के फूड्स की विशेषता यहां उगाए जाने वाले अलग-अलग तरीकों के मसालें, अनाज, सब्जियां और फल है। इसके अलावा, व्यंजनों और खाना पकाने के तरीकों पर भी खाने का स्वाद निर्भर करता है। अपने स्वाद के कारण भारत के फूड्स दुनियाभर में बहुत मशहूर है। टेस्ट एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड के बेस्ट क्यूजाइन अवार्ड्स 2022 में भारतीय व्यंजन 5वें स्थान पर रहा। जिसमें भारत को 5 स्टार में से 4.54 स्टार मिले। बुल्गारिया के एक फूड वेबसाइट ने गरम मसाला, घी, मलाई, मक्खन लहसुन नान समेट 460 अन्य चीजों को भारत में सबसे अच्छी रैंकिंग दी गई है।
टेस्ट एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सूची में इतेलियन फूड्स सबसे टॉप पर है। दूसरे नंबर पर ग्रीक फूड्स, तीसरे नंबर पर स्पेनिश फूड्स और चौथे नंबर पर जापानी फूड्स को रैंकिंग के मुताबिक रखा गया है। भारत का धार्मिक विश्वास और संस्कृति भी इसके व्यंजनों के विकास में एक शक्तिशाली भूमिका निभाता हैं। पिछले कुछ सालों में इंडियन फूड्स ने दुनिया भर के फूड्स को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। इतना ही नहीं अब इंडियन फूड्स को दुनिया भर में बहुत ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।

टेस्ट एटलस के मुताबिक, भारत के 460 अन्य व्यंजनों में सबसे अच्छे रेटेड इंडियन फूड्स मसाला डोसा, शाही पनीर, कीमा और हैदराबादी बिरयानी हैं। इस लिस्ट में गरम मसाला, घी, मलाई, बटर गार्लिक नान को भी शामिल किया गया है। दिल्ली के काके दा होटल के शाही पनीर को टेस्ट एटलस वर्ल्ड्स बेस्ट डिशेज में 5 में से 4.66 स्टार मिले हैं। शाही पनीर एक पनीर करी है जो पनीर, प्याज, बादाम के पेस्ट, टमाटर पेस्ट और बहुत सारे मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इस पनीर करी को नान, रोटी, या पुरी के साथ खाया जाता है।
टेस्ट एटलस ने इंडियन फूड्स को आजमाने के लिए सबसे अच्छे रेस्तरां का भी जिक्र अपने पोस्ट में किया है। इस लिस्ट में नई दिल्ली का बुखारा रेस्तरां, नई दिल्ली का दम पुख्त रेस्तरां, मुंबई का श्री ठाकर भोजनालय, गुरुग्राम का कोमोरिन रेस्तरां, बेंगलुरू का करावल्ली रेस्तरां के अलवा 450 अन्य रेस्तरां को शामिल किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
