Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Year Ender 2022: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढे गए हेल्थ से जुड़े ये सवाल

साल 2022 में भी इंटरनेट में स्वास्थ्य से जुड़े कई सवालों के जवाब लोगों ने गूगल पर सर्च किए। किसी बीमारी के बारे में जानकारी इकट्ठा करना हो, या फिर किसी बीमारी से निजात पाने का तरीका, लोगों ने इंटरनेट पर अपने सवालों के जवाब ढुंढने की पूरी कोशिश की। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका हो या फिर प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई समस्या लोगों ने इंटरनेट पर इस साल हेल्थ से जुड़े कई सवाल सबसे ज्यादा सर्च किए हैं। इंटरनेट पर हेल्थ से जुड़े कई सवालों की लहर देखने को मिली। इन सवालों में सबसे ज्यादा क्या सवाल ट्रेंड में रहे आइए जानते हैं।
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?
इस साल शहर से बाहर जाना हो या फिर देश से, लोगों को वैक्सीनेशन सर्टिफिरेट की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ी। जिसके लिए उन्होने गूगल पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका सबसे ज्यादा सर्च किया। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से जुड़े कई सवालों को इंटरनेट पर सर्च किया गया है। हाउ टू डाउनलोड कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट?, कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट को कैसे करें डाउनलोड?, कैसे पाएं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट? इसके साथ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कई कंपनियों के वैक्सीन के नाम भी इंटरनेट पर जमकर सर्च किया गया है।
प्रेग्नेंसी में लूज मोशन को रोकने का तरीका?
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्या से ज्यादा जुझना पड़ता है। लेकिन इस साल महिलाओं ने इंटरनेट पर प्रेग्नेंसी में लूज मोशन को रोकने का तरीका ढूंढा। गूगल पर हाउ टू स्टॉप लूज मोशन इन प्रेग्नेंसी? सवालों पर बहुत ज्यादा सर्च किया गया है। प्रेग्नेंसी के दौरान कॉन्स्टिपेशन, डायरिया जैसे कई लक्षण देखने को मिलते हैं। इस दौरान महिलाओं में कई हार्मोन चेन्जेंस होते हैं, साथ ही डाइट में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलता है। इस कारण भी प्रेग्नेंसी में लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
चिया सीड्स के बारे में जानकारी
इस साल लोगों ने चिया सीड्स के बारे में इंटरनेट पर बहुत सर्च किया है। कोरोना संक्रमण के बाद से लोग अपने हेल्थ को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं। हेल्थ के लिए चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है। कई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए इन सीड्स का यूज किया जाता है। लोगों ने इंटरनेट पर चिया सीड्स से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स और इसके यूज करने के तरीकों के बारे में सर्च कियाहै। चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।
सरोगेसी क्या है?
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस साल सरोगेसी की मदद से मां बनी। जिसकी जानकारी उन्होने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इसके बाद साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा और विग्रेस भी सेरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनें। इन दोनों ही खबरों के बाद लोगों ने इंटरनेट पर सेरोगेसी को लेकर कई तरह के सवाल सर्च किए। जैसे सेरोगेसी क्या है? सेरोगेसी की मदद से कैसे बने पेरेंट्स? सेरोगेसी के लिए क्या है नियम कानून? सेरोगेसी उन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, जो प्रजनन से जुड़ी समस्या या किसी अन्य कारण से मां नहीं बन सकती हैं। सेरोगेसी को आम शब्दों में किराए की कोख भी कह सकते हैं। इसमें एक हेल्दी महिला दूसरी महिला के एग्स और पुरुष के स्पर्म की मदद से प्रेग्नेंट होती है। 9 महीने तक महिला का अच्छे से ध्यान रखा जाता है। लेकिन बच्चा होने के बाद उस महिला का बच्चे से कोई संबंध नहीं होता है। जो महिला अपनी कोख दूसरी महिला को देती हैं, उन्हें सेरोगेट मदर कहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











