Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने के बाद कतर के अमीर ने मेसी को बिष्ट पहनाया, जानिए इसकी खासियत
फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद लियोनेल मेसी को कतर के अमीर ने पहनने के लिए एक पारंपरिक पोशाक जिसे बिष्ट कहते हैं, पेश की, जिसे मेसी ने उसी वक्त अमीर के हाथों सम्मानित होते हुए पहना।
वर्ल्ड कप टीम के कैप्टन मेसी ने शेख तमीम बिन हमद अल थानी को फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो से विश्व कप ट्रॉफी ली, और बिष्ट को अमीर के द्वारा पहनकर सम्मानित किये गये।
बिष्ट आखिर होता क्या है ?
बिष्ट काफी हल्के कपड़े का बना एक लंबा लबादा होता है, जो अक्सर शुद्ध धागों का बना होता है। इसमें असली सोने से बनी ट्रिमिंग वाले मटेरियल जिसे सफेद थोब पर पहना जाता है।

ये मुख्य रूप से खाड़ी देशों में पहना जाता है।
ये अरबी लोगों की पहचान से जुड़ा हुआ होता है। ये एक ऐसा आउटफिट है जो अरब वर्ल्ड में सदियों से तैयार किया जाता है और इसे खास मौके पर पहना जाता रहा है। इसी के साथ ही इसे किसी को सम्मान देने के लिए और सम्मान के प्रतीक के रूप में पहनाया जाता है। आप नेइसे अक्सर अरब देशों के टॉप ऑफिसर्स, वहां के किंग, प्रिंस और प्रतिष्ठा वाले शेखों को पहने देखा होगा।

बिष्ट में क्या है खास?
बिष्ट को रॉयल, प्रतिष्ठित लोगों द्वारा शादी के दिन दूल्हे व उनके ग्रेजुएट वाले दिन समारोहों में पहना जाने वाला एक औपचारिक वस्त्र है। मेसी को बिष्ठ पहनाना उनको सम्मान देना था। ये एक ट्रॉफी की तरह ही निशानी है। जो अरब वर्ल्ड की सांस्कृतिक पहचान है।

कतर ने अपनी संस्कृति को दुनिया को दिखाया
फीफा वर्ल्ड कप के मेजबान देश होने के नाते, कतर ने अपनी संस्कृति को दिखाने के लिए बिष्ठ जीतने वाली टीम के कैप्टन को पहनाया।

मेसी को कतर के अमीर की तऱफ से मिला सम्मान
फ्रांस पर विजय पाने वाली टीम के कप्तान लियोनेल मेसी कतर के अमीर से इस सम्मान को पाकर काफी खुश थे। जीत के बाद हुए कार्यक्रम में उन्होने इसे पहन ही रखा था। विनिंग टीम कीज्यादातर पिक्चर्स में मेसी बिष्ठ पहने ही दिखाई दिये।



Click it and Unblock the Notifications
