Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Radhika Merchant : कौन हैं राधिका मर्चेंट: जानिए अनंत अंबानी की मंगेतर के बारे में कुछ अमेजिंग फैक्ट्स
दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस में शुमार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है। राधिका अपनी रोका सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
राधिका मर्चेंट शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। आइये जानते हैं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी के बारें में-

राधिका मर्चेंट की एजुकेशन क्या ?
राधिका ने न्यूयॉर्क जाने से पहले मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने 2009 तक इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई की है। 2013 में बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से अपना अंतर्राष्ट्रीय लेवल डिप्लोमा पूरा किया।
राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हैं, यहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। 2017 में वो ग्रेजुएट हुई हैं।

राधिका मर्चेंट किसकी बेटी है ?
राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के प्रमुख वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। उनकी एक बड़ी बहन है जिसका नाम अंजलि मर्चेंट है।

राधिका मर्चेंट ने पढ़ाई के बाद क्या किया ?
ग्रेजुएशन करने के बाद राधिका मर्चेंट रियल एस्टेट एजेंसी इस्प्रावा में शामिल हुईं। जो लक्जरी घरों के निर्माण और डिजाइन में माहिर हैं।

राधिका मर्चेंट किस कंपनी में निदेशक है ?
राधिका मर्चेंट अपने पिता वीरेन मर्चेंट की दवा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

राधिका मर्चेंट कौन सी डॉक्टर हैं ?
राधिका मर्चेंट अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। राधिका मुंबई स्थित डांस एकेडमी श्री निभा आर्ट्स के गुरु भावना ठाकर के छात्र रही हैं।उन्होंने आठ साल तक शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण लिया है।

राधिका मर्चेंट कहां की रहने वाली हैं ?
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी काफी सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।
राधिका मूल रूप से गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं जो परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।

राधिका एक एनिमल लवर्स भी हैं
राधिका एक एनिमल लवर्स के रूप में भी जानी जाती हैं जो जानवरों से संबधित संस्था में सक्रिय रूप से शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications
