Latest Updates
-
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व -
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर -
World Arthritis Day 2026: आर्थराइटिस के मरीज भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ जाएगा दर्द -
Shardiya Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम
सिर्फ 2500 रूपए में मिलेगा प्लेन का टिकट? जानिए UDAN Scheme से सस्ती टिकट बुक करने के नियम और तरीका
UDAN Scheme: हवाई यात्रा अब पहले जितनी महंगी नहीं रह गई है। हवाई यात्रा को आम लोगों की पहुंच में लाने के लिए केंद्र सरकार ने UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत क्षेत्रीय हवाई मार्गों पर एयरलाइंस कंपनियों को वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे यात्रियों को कम कीमत पर फ्लाइट टिकट उपलब्ध हो पाते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने संशोधित UDAN योजना को मंजूरी दी है, जिसके लिए वर्ष 2035-36 तक ₹28,840 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इस फैसले से छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी, वहीं यात्रियों के लिए किफायती हवाई सफर के नए अवसर भी खुलेंगे। आइए, जानते हैं कि UDAN योजना कैसे काम करती है, इसके तहत सस्ते टिकट किस तरह मिलते हैं और सरकार के इस नए फैसले से यात्रियों को क्या फायदा होगा।

उड़ान स्कीम में क्या है नया अपडेट?
केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए संशोधित UDAN (Modified UDAN) योजना को मंजूरी दी है। यह योजना वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू रहेगी। इसके तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जबकि दूरदराज, पहाड़ी और द्वीपीय क्षेत्रों में 200 आधुनिक हेलिपैड भी बनाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे छोटे शहरों की हवाई पहुंच बढ़ेगी, पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी मदद मिलेगी। साथ ही, क्षेत्रीय मार्गों पर उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइंस को वित्तीय सहायता जारी रखी जाएगी, जिससे यात्रियों को किफायती दरों पर हवाई यात्रा का लाभ मिलता रहेगा।
UDAN Scheme क्या है?
UDAN यानी 'उड़े देश का आम नागरिक' भारत सरकार की एक प्रमुख क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना है। इसकी शुरुआत उन शहरों और इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए की गई थी, जहां हवाई सेवाएं सीमित या बिल्कुल नहीं थीं। इस योजना के माध्यम से सरकार एयरलाइंस कंपनियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वे कम यात्री वाले रूट्स पर भी उड़ानें चला सकें और आम लोगों को कम कीमत में हवाई सफर का अवसर मिल सके।
2,500 रूपए तक में फ्लाइट टिकट कैसे मिलता है?
UDAN योजना के तहत कुछ चयनित रूट्स पर हवाई किराए की एक सीमा तय की जाती है। इन रूट्स पर एयरलाइंस को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई सरकार वित्तीय सहायता के जरिए करती है। इसी व्यवस्था के कारण यात्रियों को सीमित सीटों पर अपेक्षाकृत कम कीमत में टिकट उपलब्ध हो पाते हैं। आमतौर पर शुरुआती बुकिंग करने वाले यात्रियों को सबसे कम किराए का लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है।
उड़ान स्कीम के तहत टिकट कैसे बुक करें?
UDAN योजना के लिए किसी अलग बुकिंग प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं होती। यात्री एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अन्य ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स के माध्यम से सामान्य फ्लाइट टिकट की तरह ही बुकिंग कर सकते हैं। यदि किसी रूट पर UDAN योजना लागू है, तो वहां उपलब्ध सस्ती सीटों का किराया बुकिंग के दौरान दिखाई देता है। इसलिए कम किराए का फायदा लेने के लिए समय रहते टिकट बुक करना बेहतर माना जाता है।
किन शहरों के लिए मिलती हैं किफायती उड़ानें?
इस योजना का मुख्य फोकस टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ कम विकसित हवाई मार्गों पर है। दरभंगा, देवघर, किशनगढ़, प्रयागराज समेत कई छोटे शहरों को बड़े महानगरों से जोड़ने के लिए UDAN के तहत उड़ानें संचालित की जाती हैं। हालांकि, सस्ते टिकटों की उपलब्धता संबंधित रूट, एयरलाइन और सीटों की संख्या पर निर्भर करती है।



Click it and Unblock the Notifications
