Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
46 हजार में बिका ये अंडा, क्वालिटी जान आप भी कहेंगे कि ये बेहद अनोखा है ये अंडा
अंडों के शौकीनों के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आई है। हाल ही में इंग्लैंड में एक नीलामी के दौरान एक दुर्लभ अंडा 420 पाउंड (लगभग 46,000 रुपये) में बिका। अब हर कोई हैरान है कि आखिर इस अंडे में भला ऐसी कौनसी बात थी कि ये अंडा इतनी महंगा बिका है।
यह अनोखा अंडा समरसेट और डेवोन की सीमा पर स्थित फेंटन फार्म में मिला था। एग हैंडलर एलिसन ग्रीन ने इसे पिछले साल दिसंबर में देखा। अपने करियर में 4.2 करोड़ से अधिक अंडे संभालने के बावजूद उन्होंने पहले कभी ऐसा अंडा नहीं देखा था। अब इन अंडों को देखने के बाद इन्हें लोग करोड़ों में एक अनोखा अंडा कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना ये अंडा
जब यह खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अंडे को लेकर काफी चर्चा की। लोगों को इस बात पर आश्चर्य हुआ कि एक अंडा इतनी ऊंची कीमत पर नीलाम हो सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस अंडे की नीलामी में जो रकम जुटी, उसे डेवोन रेप क्राइसिस नामक चैरिटी संस्था को दान कर दिया गया। यह संस्था यौन हिंसा और दुर्व्यवहार से पीड़ित लोगों की सहायता करती है।
गोलाई की वजह से खींचा ध्यान
एलिसन ग्रीन ने 'द गार्जियन' को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने इस अंडे को पहली बार देखा, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "अंडे आमतौर पर एक खास आकार में होते हैं और लुढ़कते हैं, लेकिन यह अंडा बिल्कुल अलग था। यह देखने में ही अनोखा था। अब यह किसी और के पास जाएगा। शायद एलन मस्क के पास भी ऐसा अंडा नहीं होगा! इस अंडे की खासियत यह है कि यह पूरी तरह गोलाकार है, जो आमतौर पर अंडों में नहीं देखा जाता।
नीलामी के दौरान जब लोग बोली लगा रहे थे, तो एलिसन ग्रीन काफी उत्साहित थीं। उन्होंने बीबीसी को बताया, "जब बोली लग रही थी, तो ऐसा लग रहा था जैसे मैं अपने बच्चों की स्पोर्ट्स रेस देख रही हूं। यह बहुत शानदार अनुभव था। जो लोग नीलामी में शामिल हुए, मैं उनकी आभारी हूं।"
क्यों खास है यह अंडा?
अंडे सामान्य रूप से थोड़े दीर्घवृत्ताकार होते हैं, यानी वे पूरी तरह गोल नहीं होते। यह गोल अंडा एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है। यह तथ्य ही इसे खास बनाता है और यही वजह है कि यह इतनी ऊंची कीमत में बिका।
इस नीलामी से मिली रकम एक नेक काम में लगाई गई, जिससे यौन हिंसा के शिकार लोगों को सहायता मिलेगी। यह घटना न केवल एक अजीबोगरीब खोज थी, बल्कि इसने जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर दिया।



Click it and Unblock the Notifications