Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मरून साड़ी में दिखीं वित्त मंत्री, 9वें बजट के साथ बनाया नया रिकॉर्ड, जानें साड़ी के पीछे का संदेश और कीमत
Nirmala Sitharaman Budget 2026 Saree Look: देशभर की नजरें आज संसद पर टिकी हैं, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार नौवां बजट (Union Budget 2026-27) पेश करने जा रही हैं। बजट की घोषणाओं के साथ-साथ हर साल वित्त मंत्री का 'बजट लुक' और उनकी साड़ियों का चुनाव भी चर्चा का विषय रहता है। निर्मला सीतारमण की साड़ियों में अक्सर भारतीय हस्तशिल्प और समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। हर साल उनकी साड़ी विशेष रूप से तैयार कराई जाती है जो एक खास संदेश देती है इस बार भी ऐसा ही है। इस बार निर्मला सीतारमण ने एक खास साड़ी को तवज्जो दी है और लोगों में उसके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ रही है। आइए जान लेते हैं इस खास साड़ी के बारे में...

इस बार का 'बजट लुक'
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने के लिए जब वित्त मंत्री संसद पहुंचीं, तो वह गहरे मरून रंग की साड़ी में बेहद शालीन नजर आईं। उनके हाथ में डिजिटल बजट का 'बही-खाता' (टैबलेट) है। फैशन विशेषज्ञों और सोशल मीडिया पर उनके इस चुनाव को शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। इस बार निर्मला सीतारमण ने जो साड़ी पहनी है वो मरून कलर की है और साड़ी में लाइट ब्राउन कलर के चेक हैं। इस साड़ी मे कट्टम और धागे का काम किया गया है। साड़ी का बॉर्डर ब्राउन कलर का है जो उसकी सुंदरता को और भी बढ़ा रहा है।
इस साड़ी की कीमंत की बात करें तो वैसे तो ये कारीगरों द्वारा विशेष रूप से तैयार की जाती है ऐसे मे्ं इसकी कीमत तय करना मुश्किल होता है। मगर सिल्क की साड़ियों की कीमत की बात करें तो वो आमतौर पर 15000 से 20,000 रूपये के बीच में आती है। वहीं अगर उसमें सोने-चांदी का काम हो तो कीमत उसके अनुसार बढ़ जाती है।
पिछली बार की 'मधुबनी आर्ट' साड़ी रही थी यादगार
बता दें कि साल 2025 के बजट में निर्मला सीतारमण ने बिहार की प्रसिद्ध 'मधुबनी कला' से सजी ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया था। इस साड़ी की खासियत की बात करें तो यह साड़ी उन्हें पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उपहार में दी थी। साड़ी पर बना 'मछली' का डिजाइन सुख, समृद्धि और निरंतर विकास का संदेश दे रहा था।
निर्मला सीतारमण की पर्सनल लाइफ पर एक नजर
18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मी निर्मला सीतारमण का शैक्षणिक बैकग्राउंड बेहद मजबूत रहा है। निर्मला सीतारमण के पिता रेलवे में कार्यरत थे ऐसे में परिवार का एक शहर से दूसरे शहर में जाना आम था। बता दें कि निर्मला सीतारमण ने अपनी शुरुआती शिक्षा मदुरै से ही ली और उसके बाद वो परिवार से साथ दिल्ली शिफ्ट हो गईं। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक और प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में भी काम किया
ऐसा नहीं है कि निर्मला सीतारमण की राजनीति में पारिवारिक पृष्ठभूमि रही हो। परकला प्रभाकर से शादी करने के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गईं। वहां उन्होंने कॉरपोरेट जगत में काम किया और फिर निर्मला सीतारमण की राजनीतिक यात्रा साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू हुई। अपनी बुद्धिमत्ता और स्पष्टवादिता के कारण उन्होंने पार्टी में तेजी से अपनी जगह बनाई। नीचे उनकी राजनीतिक जर्नी को समझाया गया है-
2014: मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली।
2017: वह देश की रक्षा मंत्री बनीं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।
2019 से अब तक: वह देश की वित्त मंत्री का पद संभाल रही हैं और भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं।
बजट 2026: क्या है उम्मीद?
लगातार नौवीं बार बजट पेश कर वित्त मंत्री ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मरून रंग की इस साड़ी में उनका लुक जितना प्रभावशाली है, जनता को उम्मीद है कि बजट की घोषणाएं भी उतनी ही सशक्त होंगी।



Click it and Unblock the Notifications
