Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
कहीं मटन तो कहीं कूलर की हवा पर जब टूटी शादियां... 5 किस्से जब देसी दुल्हनों ने बैरंग लौटाई बारात
desi wedding cancelled with crazy reason : कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग पर बनती है। कभी कभी शादियां अचानक हो जाती हैं, तो कभी टूट भी जाती हैं। ऐसी कई शादियों के बारे में हमने पढ़ा या सुना होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा में एक ऐसी शादी का मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने कूलर की वजह से शादी तोड़ दी। मिली जानकारी के मुताबिक मैरेज हॉल में आए मेहमानों के बीच कूलर के सामने बैठने के लिए नोक झोंक हो गई। जब यह बात दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से सीधे इनकार कर दिया।
दुल्हन का कहना था कि जब शादी ही नहीं हुई और अभी से झगड़ा शुरू हो गया तो घर जाने पर क्या होगा, ऐसे में ये शादी शुभ नहीं है मैं नहीं करूंगी। यह पहली दफा नहीं है। जब मंडप पर ऐसी बेतुकी बातों पर शादी खत्म हुई है। आए दिन ऐसी खबरे सुनते हैं जहां दुल्हन बारात लौटा देती है या दुल्हा रूठ जाता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 अनोखे किस्से बता रहे हैं, जहां छोटी-छोटी बातों पर मंडप पर ऐन वक्त पर शादी टूट गई।

दूल्हे ने बिगाड़ा मुंह तो दुल्हन ने तोड़ी शादी
हाल ही में एक दुल्हन ने इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि शगुन का लिफाफा देख दूल्हे ने शक्ल बना दी थी। जिसके बाद दुल्हन को उसका रवैया पसंद नहीं आया तो उसने शादी तोड़ दी। दुल्हन का कहना था कि उसके पिता मजदूर हैं फिर भी उन्होंने शादी के लिए लोन लेकर हैसियत से भी बढ़कर इंतजाम किए लेकिन दूल्हे वालों को उनके द्वारा किए गए इंतजाम पसंद ही नहीं आ रहे थे. वो छोटी-छोटी बात पर कमेंटबाजी कर रहे थे। बस यही बात दुल्हन को रास न आई और उसने शादी तोड़ दी।
जब दूल्हन ने दूल्हे का रंग देख तोड़ी शादी
बात जुलाई 2022 की है, जब एक दुल्हन ने शादी में दो फेरे लेने के बाद यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा 'बहुत काला' है। दुल्हन का कहना था कि उसे पहले दिखाया गया दूल्हा वह नहीं था जिससे वह शादी कर रही थी। उसने यह भी कहा कि उसका रंग उसकी पसंद के हिसाब से बहुत काला है।
दुल्हन मंडप छोड़कर चली गई और अपने परिवार के सदस्यों के समझाने पर भी नहीं लौटी। जिसके बाद दूल्हा और बारात बिना शादी किए वापस जाने के लिए तैयार हो गए।
दूल्हा पढ़ने में हुआ फेल तो दुल्हन ने लौटाई बारात
मामला 10 जून का है जब उत्तरप्रदेश के औरेया जिले के रामपुर गांव में एक लड़की की शादी हो रही थी। स्टेज पर दूल्हा दुल्हन थे, रिश्तेदार एक के बाद एक आकर फोटो सेशन करवा रहे थे। तभी अचानक दुल्हन को दूल्हे पर शक हुआ कि दूल्हा कम पढ़ा लिखा है। ऐसे में जब दुल्हन ने सबके सामने उसे नोट गिनने को कहा तो वो 20 का नोट भी पहचान न सका। ऐसे में दुल्हन ने शादी से मना कर दिया और मंडप छोड़कर चली गई।
शादी में मटन नहीं दूल्हे ने तोड़ी शादी
बात दिसम्बर 2023 की है जब तेलंगाना के हैदराबाद में लड़की वालों ने बारातियों को नल्ली वाला मटन नहीं परोसा तो लड़के वाले भड़क गए। इसके बाद लड़की और लड़के के पक्ष में कहासुनी बढ़ने की वजह से बारात वापस लौट गई।



Click it and Unblock the Notifications
