Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मी में फट जाए दूध तो फेंके नहीं, इस तरह खाना पकाने में करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में दूध फटने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। दूध फ्रिज में रखने के बाद भी उसका स्वाद बदल जाता है, या फिर चाय बनाने या दूध दोबारा गर्म करने पर वो फट जाता है। ऐसे में हम समझ नहीं पाते हैं कि फटे दूध का क्या करें। हम में से ज्यादातर लोग दूध फेंक देते हैं।
कम मात्रा में दूध हो तो फेंकने में समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर बहुत ज्यादा दूध फट जाएं तो फेंकने में समस्या हो सकती है। फटे हुआ दूध भी काफी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए आप इसे फेंके नहीं बल्कि कई तरिकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके और आपके परिवार वालों के लिए भी काफी हेल्दी होता है। फटे हुए दूध में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड भी मौजूद होता है जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनती हैं।

फटे दूध का ऐसे करें इस्तेमाल
चावल पकाएं
दूध फट जाने पर आप उसे फेंके न, बल्कि फटे दूध का इस्तेमाल आप चावल पकाने में कर सकते हैं। आप दूध को छानकर इसके पानी को चावल पकाने के लिए डाल सकते हैं। इससे चावल पकने के बाद उसका स्वाद और ज्यादा अच्छा हो जाएगा। आप नूड्ल्स और पास्ता को उबालने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आटा गूंथे
फटे हुए दूध का उपयोग आप आटा गूथने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आटा सॉफ्ट हो जाएगा और प्रोटीन से भी भरपूर रहेगा। फटे दूध से गूंथे गए आटे से बनी रोटियां काफी सॉफ्ट और टेस्टी बनती हैं। इतना ही नहीं रोटी का स्वाद भी बढ़ जाता है।
पनीर बनाएं
दूध फटने के बाद आप इसका इस्तेमाल पनीर बनाने के लिए कर सकते हैं। अगर दूध से महक आने लगी है या फिर वो फट गया है तो आप उसमें थोड़ा नींबू, दही या विनेगर डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। फिर उसको एक सूती कपड़े में बांधकर पानी निचोड़ लें। फिर इसे किसी भारी बर्तन से रातभर के लिए दबा कर रख दें। अगले दिन आपका पनीर अच्छे से बनकर तैयार हो जाएगा।
सब्जी बनाएं
फटे हुए दूध से आप सब्जी भी बना सकते हैं। आप अपने ड्राई वेजिटेबल में भी इसे डालकर अपने सब्जी का स्वाद बढ़ा सकते हैं। इससे सब्जी और ज्यादा पौष्टिकता बन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
