Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Mamat Banerjee और Suvendu Adhikari दोनों में से कौन ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ
Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari Net Worth, Bengal Assembly Chunav 2026: पश्चिम बंगाल की सत्ता का भविष्य तय करने वाली भवानीपुर सीट पर इस बार मुकाबला आर-पार का है। जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी अपनी सादगी और संघर्ष के दम पर मैदान में हैं, वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी उन्हें उनके ही गढ़ में चुनौती दे रहे हैं। वोटों की गिनती और चुनावी गहमागहमी के बीच, दोनों नेताओं द्वारा दाखिल किए गए चुनावी हलफनामों (Affidavits) ने सबकी दिलचस्पी बढ़ा दी है। आंकड़ों के आईने में देखें तो एक ओर मुख्यमंत्री हैं जिनके पास न अपना घर है और न कार, वहीं दूसरी ओर करोड़ों की अचल संपत्ति के मालिक सुवेंदु अधिकारी हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि 'दीदी' की सादगी और 'दादा' की संपत्ति के बीच का असली अंतर क्या है। दोनों नेताओं द्वारा नामांकन के दौरान दिए गए चुनावी हलफनामों के आधार पर आइए जानते हैं उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा...

ममता बनर्ज की कितनी है नेटवर्थ?
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, लेकिन रुझान कहीं न कहीं ये बता रहे हैं कि बीजेपी बाजी मारती हुई नजर आ रही है। इसी बीच लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी साधारण जीवनशैली के लिए मशहूर हैं और उनके 2026 के चुनावी हलफनामे में भी यही सादगी नजर आती है।
सालाना आय: वित्तीय वर्ष 2024-25 में ममता बनर्जी की आय 23,21,570 रुपये रही, जो पिछले वर्ष (20,72,740 रुपये) की तुलना में बढ़ी है।
कैश और बैंक बैलेंस: हलफनामा जमा करते समय उनके पास 75,700 रुपये नकद थे। उनके मुख्य बैंक खाते में 12,36,210 रुपये जमा हैं।
सोना और आभूषण: 'दीदी' के पास मात्र 9.750 ग्राम सोना है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये है।
चल और अचल संपत्ति: ममता बनर्जी की कुल चल संपत्ति लगभग 15,37,510 रुपये है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनके नाम पर न तो कोई घर है, न जमीन और न ही कोई कार। वे आज भी अपनी आय का मुख्य स्रोत रॉयल्टी और पेंटिंग्स को बताती हैं।
सुवेंदु अधिकारी की कितनी है संपत्ति?
बीजेपी के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में उनकी आय में इजाफा हुआ है, लेकिन घोषित संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है।
सालाना आय: सुवेंदु अधिकारी की सालाना आय 2020-21 के 8.13 लाख रुपये से बढ़कर 2024-25 में 17.38 लाख रुपये हो गई है।
चल संपत्ति (Movable Assets): 2021 में सुवेंदु के पास 59.31 लाख रुपये की चल संपत्ति थी, जो अब घटकर 24.57 लाख रुपये रह गई है।
अचल संपत्ति (Immovable Assets): हलफनामे के अनुसार, उनकी अचल संपत्ति (जमीन-मकान आदि) भी 61.30 लाख रुपये से घटकर अब लगभग 46.21 लाख रुपये हो गई है।
दोनों में से कौन ज्यादा अमीर?
अब ऊपर दिए गए ब्यौरे के आधार पर संपत्ति के सरकारी आंकड़ों को देखें तो सुवेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना में अधिक अमीर हैं, क्योंकि उनके पास अचल संपत्ति (घर/जमीन) मौजूद है। वहीं, ममता बनर्जी की सालाना कमाई सुवेंदु से अधिक है, लेकिन उनके पास अपनी कोई निजी प्रॉपर्टी या वाहन नहीं है। भवानीपुर के इस चुनाव में अब देखना यह होगा कि जनता दौलत और सियासत के इस समीकरण को किस तरह देखती है।



Click it and Unblock the Notifications
