Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
शनि, राहु और मंगल की चाल बदलेगी बंगाल की सत्ता? आचार्य विनोद कुमार ओझा ने की हैरान करने वाली भविष्यवाणी
West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल 2026 को लास्ट वोटिंग के बाद से अब सभी की नजर परिणाम पर है। सबसे बड़ा सवाल है कि पश्चिम बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा? क्या ममता बनर्जी एक बार फिर 'खेला' करेंगी या इस बार बंगाल की मिट्टी पर 'कमल' खिलेगा? 4 मई 2026 को आने वाले चुनावी नतीजों से पहले पूरे देश की नजरें बंगाल पर टिकी हैं। इसी बीच, देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य आचार्य विनोद कुमार ओझा की एक हैरान करने वाली भविष्यवाणी तेजी से ट्रेंड कर रही है जिसमें उन्होंने रिजल्ट से पहले ही दावा कर दिया है कि इस बार किसकी सरकार बन सकती है? ग्रहों की चाल और ब्रह्मांडीय चक्रों का हवाला देते हुए आचार्य ओझा ने बंगाल में एक युग परिवर्तन का संकेत दिया है। उनके अनुसार, सितारों की मौजूदा स्थिति किसी साधारण बदलाव की नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली और अप्रत्याशित राजनीतिक तख्तापलट की ओर इशारा कर रही है। आइए जान लेते हैं कि आचार्य विनोद कुमार ओझा की गणना के अनुसार इस बार बंगाल में तख्तापलट होगा या फिर खेला होगा।

शनि, राहु और मंगल की युति लिख रही है नया इतिहास?
आचार्य विनोद कुमार ओझा के ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, इस समय तीन बड़े ग्रह शनि, राहु और मंगल एक साथ मिलकर बंगाल की राजनीति में बड़ा फेरबदल कर रहे हैं। उनके विश्लेषण के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं आप भी एक बार देख लें।
शनि की चुनौती: शनि वर्तमान में पुराने और स्थापित सिस्टम को कड़ी चुनौती दे रहा है, जो सत्ता विरोधी लहर का संकेत है।
राहु का अप्रत्याशित प्रभाव: राहु हमेशा अचानक होने वाले बदलावों और चौंकाने वाले परिणामों के लिए जाना जाता है।
मंगल की आक्रामकता: मंगल की स्थिति एक तेज और आक्रामक राजनीतिक आंदोलन को जन्म दे रही है, जो विपक्ष को मजबूती प्रदान कर रही है।
बड़ा दावा: होगा पुराने युग का अंत और नये युग की शुरुआत
आपने आचार्य ओझा की ज्योतिषिय गणना तो देख ही ली है अब उस गणना के आधार पर ऐसा मानना है कि जब ब्रह्मांडीय चक्र शिफ्ट होते हैं, तब सत्ता के केंद्र भी बदल जाते हैं। उनके अनुभव के अनुसार, बंगाल में वर्तमान ग्रहों का सम्मिलित प्रभाव एक नई राजनीतिक दिशा की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह समय पश्चिम बंगाल में 'पुराने युग के अंत और एक नये राजनीतिक युग की शुरुआत' का संकेत है। ऐसे में कहीं न कहीं उनका आचार्य ओझा का इशारा पश्चिम बंगाल में कमल के खिलने के चांस ज्यादा दिख रहे हैं।
क्या सच साबित होगी भविष्यवाणी?
जहा एक तरफ ममता बनर्जी की वापसी को लेकर तृणमूल कांग्रेस आश्वस्त है, वहीं आचार्य विनोद कुमार ओझा की इस भविष्यवाणी ने भाजपा खेमे में नई उम्मीदें जगा दी हैं। आचार्य का दावा है कि बीजेपी के पक्ष में बेहद मजबूत योग बन रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 4 मई को जब ईवीएम खुलेगी, तो क्या ग्रहों की चाल धरातल पर भी वही परिणाम दिखाएगी जिसका दावा ज्योतिषाचार्य कर रहे हैं। अब किसकी सरकार बनेगी ये तो रिजल्ट वाले दिन पता चल ही जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
