Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
नौतपा के पहले ही दिन पेट्रोल के दामों ने बढ़ाई गर्मी, क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
Baba Vanga Predictions on Fuel and Climate Crisis: पेट्रोल के बढ़ते दाम लोगों की टेंशन बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आसमान से बरसती आग झुलसा रही है। आज एक बार फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है और अब कीमत में 2.61 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल की कीमतों में 2.71 पैसे बढ़े हैं। ऐसे में देश इस समय एक ऐसी दोहरी मार झेल रहा है, जिसने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालांकि, सुबह की हल्की बारिश और बादलों ने दिल्लीवालों को थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह राहत बेहद अस्थायी है; अगले 6 दिनों तक फिर से 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूलभरी गर्म हवाएं और भीषण लू (Heatwave) झुलसाने के लिए तैयार हैं। मौसम की इस मार के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग ने आग में घी का काम किया है। इन हालातों को देखकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
आज से तेल के नए दाम लागू हो गए हैं, जिसके तहत दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। बीते कुछ ही दिनों में यह लगातार तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है।बुल्गारिया की रहस्यमयी और नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने दशकों पहले ही आज के इस खौफनाक मंजर को देख लिया था? इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए एक ऐसी ही भीषण गर्मी जहां एसी-कूलर फेल हो जाएंगे और वैश्विक ऊर्जा संकट (Energy Crisis) की डरावनी भविष्यवाणी की थी। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल दावे का पूरा सच और पेट्रोल की इस 'आग' के पीछे की असली वजह।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: क्या सच में फेल होने वाले हैं एसी-कूलर?
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को मौजूदा मौसम से जोड़कर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। हालांकि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन बाबा वेंगा के कथित दावों के अनुसार, उन्होंने साल 2026 के लिए चेतावनी दी थी कि पृथ्वी के एक बड़े हिस्से, लगभग 8 प्रतिशत भूभाग को भयंकर प्राकृतिक आपदाओं और अप्रत्याशित मौसम का सामना करना पड़ेगा। वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बाबा ने कहा था कि लू और गर्म हवाओं का ऐसा प्रकोप होगा कि इंसानी तकनीक जैसे एसी और कूलर भी बेअसर साबित होने लगेगी। आज जब भारत के कई शहरों में पारा 43 से 45 डिग्री के पार जा रहा है, तो लोग इसे बाबा वेंगा के उसी डरावने संकेत से जोड़कर देख रहे हैं।
वैश्विक ऊर्जा संकट और तेल का अकाल जिसे जोड़ा जा रहा बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से
ग्लोबल वार्मिंग के साथ-साथ बाबा वेंगा की साल 2026 की एक और कथित भविष्यवाणी इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके मुताबिक, दुनिया एक बड़े 'एनर्जी क्राइसिस' (Energy Crisis) से गुजरेगी, जहां पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी जरूरी चीजें आम लोगों की जेब से बाहर हो जाएंगी। लगातार बढ़ रहे दाम और दुनिया भर में तेल को लेकर मची हाहाकार के बीच इस भविष्यवाणी को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। भविष्यवाणी अपनी जगह है, लेकिन अर्थशास्त्र और वैश्विक राजनीति के नियम बिल्कुल अलग हैं। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक आए इस भारी उछाल के पीछे कोई अलौकिक शक्ति नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहा भयंकर भू-राजनीतिक तनाव है।
क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
ईरान-अमेरिका टकराव:
मिडिल ईस्ट में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता न हो पाने के कारण इस क्षेत्र में एक बार फिर युद्ध छिड़ने की कगार पर स्थिति पहुंच गई है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
होर्मुज स्ट्रेट का ब्लॉक होना:
वैश्विक तेल व्यापार का सबसे मुख्य समुद्री रास्ता 'होर्मुज स्ट्रेट' अभी तक ब्लॉक है। इसी रास्ते से भारत के लिए कच्चे तेल (Crude Oil) के जहाजों की आवाजाही होती है। इसके बंद होने के कारण भारत को पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल नहीं मिल पा रहा है, जिस वजह से तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
सप्लाई चेन टूटना:
जब मांग के मुकाबले सप्लाई बेहद कम हो जाती है, तो कीमतें बढ़ना लाजिमी है। भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय संकट का सीधा असर आम भारतीयों की जेब पर पड़ रहा है।
क्या शत-प्रतिशत सच होती हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां?
बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले साल 5079 तक की भविष्यवाणियां की थीं। समर्थकों का मानना है कि उनकी 85% भविष्यवाणियां जैसे 9/11 हमला, सुनामी, बराक ओबामा का राष्ट्रपति बनना बिल्कुल सच साबित हुई हैं। हालांकि, विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों का मानना है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां बेहद प्रतीकात्मक और अस्पष्ट होती हैं। लोग अक्सर वर्तमान में होने वाली घटनाओं जैसे मिडिल ईस्ट का युद्ध या जलवायु परिवर्तन को जबरन उनकी पुरानी बातों से जोड़कर 'कन्फर्मेशन बायस' (Confirmation Bias) का शिकार हो जाते हैं। 2026 की भीषण गर्मी का मुख्य कारण बढ़ता प्रदूषण और 'ग्लोबल वार्मिंग' (Global Warming) है, न कि कोई रहस्यमयी श्राप।



Click it and Unblock the Notifications
