Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग? जिससे रेहान वाड्रा करने जा रहे सगाई
Who Is Aviva Baig: कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के घर जल्द ही खुशियों की शहनाई बजने वाली है। उनके बेटे रेहान वाड्रा (Raihan Vadra) अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग (Aviva Baig) से सगाई करने जा रहे हैं। 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया। इस खबर के बाद गांधी और वाड्रा परिवार में खुशी का माहौल है। अब जल्द ही रेहान और अवीवा सात फेरे ले एक-दूसरे के हो जाएंगे।
इसी दौरान सोशल मीडिया पर रेहान की होने वाली पत्नी की चर्चा तेज है। हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं अवीवा बेग और क्या करते हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा? आइए आपको बताएं अवीवा के बारे में और रेहान के बारे में विस्तार से...
कौन हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। वो 'Atelier 11' की को-फाउंडर हैं और उनकी फोटोग्राफी कई प्रदर्शनियों में प्रदर्शित हो चुकी है। अवीवा ने इंडियन आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर्स प्रोग्राम के तहत भी एक बड़ी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। अवीवा पिछले कई सालों से आर्ट और क्रिएटिव इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वहीं रेहान भी अवीवा की ही तरह प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं।

दिल्ली की रहने वाली हैं अवीवा बेग
अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है। दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं, जिसकी वजह से यह रिश्ता सहजता से आगे बढ़ा। अवीवा और रेहान की सगाई को दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी मंजूरी दी। अब जल्द ही दोनों परिवारों में शहनाई बजने वाली है, हालांकि अभी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।
कौन हैं रेहान वाड्रा?
प्रियंका गांधी और रोबट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। उन्हें बचपन से ही फोटोग्राफी का शौक रहा है। रेहान ने 10 साल की उम्र से फोटोग्राफी शुरू कर दी थी और वो कमर्शियल और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी दोनों में काम करते हैं। साल 2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान रेहान की आंख में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपना फोटोग्राफी का पैशन नहीं छोड़ा। रेहान कई आर्ट एग्जीबिशन में हिस्सा ले चुके हैं और 2021 में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित 'डार्क परसेप्शन' नामक सोलो एग्जीबिशन से उन्होंने डेब्यू किया था।
7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे रेहान और अवीवा
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले करीब सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवारों को पहले से थी और वाड्रा परिवार ने इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान और अवीवा की सगाई हो गई है। उनकी सगाई को बहुत निजी रखा गया था। इस समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए।



Click it and Unblock the Notifications
