Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
Who is Xavier Uncle: जानें कौन हैं मीम्स की दुनिया के मशहूर Xavier Uncle, क्या है उनका असली नाम
Who is Meme Guy Xavier Uncle: मीम्स की अपनी एक अलग दुनिया है। यहां किसको ट्रोल कर दिया जाए और कौन रातों रात ग्लोबल चेहरा बन जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
कुछ लोग हैं जो मीम्स की दुनिया में अपनी हाजिरजवाबी और बेतुका सवालों से इतने मशहूर हो गये की ग्लोबल आइकॉन बन गए। ऐसी ही एक शख्सियत हैं Xavier Uncle। अगर आप मीम्स का मजा लेते हैं तो आपने इनका चेहरा कहीं ना कहीं जरुर देखा होगा।

ये जो Xavier Uncle हैं उनका वास्तविक नाम है पकालू पपिटो। ये पेशे से एक आईटी फर्म में काम करते हैं और मिनेसोटा में रहते हैं। 2013 में इन्होंने एक ट्वीट किया था "Hello Twitter, I'm single।" बस क्या था इसके बाद लोगों ने इनके ट्वीट पर इतने कमेंट्स किये कि ये बहुत जल्द काफी मशहूर हो गए।

सोशल मीडिया में इनका चेहरा मीम्स बनाने वाले यूज करने लगे। खासतौर पर जब कोई बेतुका जवाब देना हो या फिर सेन्स ऑफ़ ह्यूमर प्रदर्शित करना हो तो मीम्स बनाने वाले इनका फेक प्रोफाइल बनाके ऐसे कमेंट्स डालने लगे। ट्वीटर पर इनके सात लाख फोलोवेर्स हो गए थे और फेसबुक पर इनके पांच लाख से ज्यादा फैन्स बन गए।

लेकिन कुछ ही साल बाद 2018 में इनकी दोनों प्रोफाइल डिलीट कर दी गयी जिसके पीछे वजह क्या थी आजतक कोई नहीं जान पाया। फिलहाल मीम्स की दुनिया में Xavier Uncle अभी भी खूब इस्तेमाल होते हैं और अब एक ग्लोबल आइकॉन बन गए हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
