Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chatori Rajani: कौन है चटोरी रजनी, जिसके बेटे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर छाई शोक की लहर
Who is Food content creator Chatori Rajani : सोशल मीडिया पर 'चटोरी रजनी' (Chatori Rajani) के नाम से मशहूर फूड कंटेंट क्रिएटर रजनी जैन ने एक सड़क दुर्घटना में अपने बेटे को खो दिया। रजनी और उनके पति संगीत जैन ने इंस्टाग्राम पेज के जरिए यह दुखद खबर साझा की, बताया कि उनके बेटे तरण जैन की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।
यह बहुत ही दुखद खबर है। चटोरी रजनी और उनके पति जैन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे, तरण जैन, का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। उन्होंने लिखा, "टूटे हुए दिल के साथ, हम असहनीय खबर साझा करते हैं कि हमारे प्रिय रत्न, तरण जैन का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है।" इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में शोक सभा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज, 19 फरवरी, दिल्ली के छतरपुर स्थित तेरापंथ भवन में उनके बेटे के लिए शोक सभा रखी गई है। इस घटना से परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं।

लॉकडाउन में आया कुकिंग का आइडिया?
रजनी जैन ने 2004 में कुकिंग क्लासेस ली थीं। शादी के बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गईं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कुकिंग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू किया। उनकी रेसिपी को लोगों ने खूब पसंद किया, जिससे उन्हें कमेंट्स और लाइक्स मिलने लगे और वह धीरे-धीरे पॉपुलर हो गईं। रजनी ने बताया कि वह 2013 से ही फेसबुक पर अपनी रेसिपी शेयर कर रही थीं। साथ ही, वह कई फूड ग्रुप्स की मेंबर भी रह चुकी हैं, जहां लोग उनसे अलग-अलग डिशेज के बारे में पूछते थे।
कहां से लाती हैं रेसिपीज के आइडिया?
रजनी जैन ने बताया कि वह एक मारवाड़ी फैमिली से हैं और उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ है। इस प्रकार, दोनों संस्कृतियों का संगम उनके अंदर हुनर भरता है, जिसे वह अपनी रेसिपीज में शामिल करती हैं। उनका यह अनूठा मिश्रण उनके खाने में खासियत लाता है, जिससे वह अलग-अलग स्वादों को प्रस्तुत कर पाती हैं।
पहले करती थी ये काम
चटोरी रजनी का असली नाम रजनी जैन है। पहले उनके पेज का नाम "रजनी कुकिंग एंड मेहंदी क्लासेस" था, और वह अचार तथा पापड़ भी बेचती थीं। रजनी ने बताया कि उनका नेचर चटपटा है और चटपटी चीजें खाने का शौक है, इसलिए उनके ब्रांड का नाम "चटोरी रजनी" रखा गया।



Click it and Unblock the Notifications
