Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत? इंद्रेश उपाध्याय के बाद जिनकी मंत्री के बेटे से होने जा रही शादी
Who Is Katha Vachak Nidhi Saraswat And Wedding News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत आज यानी 9 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह हाथरस के कद्दावर राजनीतिक परिवार में होने जा रहा है। निधि की शादी बसपा सरकार में पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय से होने जा रही है। निधि से पहले कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी हरियाणी की शिप्रा शर्मा से हुई है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
अब सभी का ध्यान निधि सारस्वत की शादी पर है क्योंकि वो देखना चाहते हैं कि इंद्रेश उपाध्याय की ही तरह निधि की भी शादी परंपरागत रीति-रिवाजों से होगी। आइए जानते हैं कौन हैं निधि सारस्वत और उनके होने वाले दूल्हे के बारे में भी जानना बनता है।

निधि सारस्वत कौन हैं?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि निधि सारस्वत कौन हैं? बता दें कि निधि एक कथावाचक हैं जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सासनी गेट इलाके की निवासी हैं। उनका जन्म 1997 में हुआ और उन्होंने आध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई। निधि श्रीमद्भागवत कथा, रामायण और भागवत कथा की उपदेशक हैं। उनकी मधुर आवाज और भक्ति भरे भजन देशभर में लोकप्रिय हैं। साथ ही निधि की इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।
किससे होने जा रही निधि की शादी
निधि सारस्वत के बारे में तो हमने जान ही लिया है अब उनके होने वाले पति चिरागवीर उपाध्याय के बारे में भी जान लेते हैं। दरअसल, चिरागवीर उपाध्याय हाथरस जिले के कद्दावर राजनीतिक परिवार से आते हैं। वो स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे हैं, जो बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे।
चिरागवीर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से शिक्षा ली है और उन्होंने वकालत की पढ़ाई भी की। राजनीति में आने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली। बता दें कि चिरागवीर का पूरा परिवार वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा हुआ है। उनकी मां सीमा उपाध्याय - हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद हैं।
इंद्रेश उपाध्याय के बाद अब निधि की शादी
साल 2025 खत्म होने से पहले कई सुनहरी यादें संजोकर जा रहा है। वृंदावन के चर्चित कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के तुरंत बाद निधि सारस्वत की शादी की खबर से ब्रजभूमि में उत्साह दोगुना हो गया है। इस विवाह को केवल दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि दो परंपराओं और दो सांस्कृतिक धरोहरों का संगम माना जा रहा है।
कहां होगी निधि की शादी
इंद्रेश उपाध्याय की शादी तो उदयपुर में बड़ी धूमधाम से हुई थी अब बारी है निधि सारस्वत की शादी की जिसकी रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। रविवार को गाजियाबाद स्थित आवास पर हल्दी की रस्म संपन्न हुई, जबकि 9 दिसंबर को गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म्स में विवाह होगा। जानकारी मिली है कि निधि और चिरागवीर 2020 से एक-दूसरे को जानते हैं और आध्यात्म की ओर गहरा झुकाव उनके करीब आने का कारण रहा। शादी के बाद 11 दिसंबर को यह जोड़ा अपने पैतृक गांव बामौली पहुंचेगा।
बहन के साथ कथा सुनाती हैं निधि
निधि सारस्वत ही नहीं उनकी बहन नेहा सारस्वत भी उनके साथ कथावाचन करती हैं। उनके प्रसिद्ध लोकप्रिय भजनों की बात करें तो इस लिस्ट में "मैं राधावल्लभ की", "राधा रानी मेरी है" और "भजो रे मन गोविंदा" शामिल हैं। निधि को अपने क्षेत्र में निपुर्ण होने की वजह से भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
