Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Monday का नाम सुनते ही क्यों बदल जाता है लोगों का मूड? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Monday Blues : "सोमवार" नाम सुनते ही दिल बोझिल हो जाता है, अलार्म की आवाज तेज़ लगती है और चाय भी काम नहीं करती! ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा, बल्कि पूरी दुनिया में लोगों की सोमवार से नफरत कोई नई बात नहीं है।
एक हालिया सर्वे के मुताबिक, लगभग 80% लोग सोमवार को हफ्ते का सबसे खराब दिन मानते हैं। लेकिन सवाल ये है, आखिर सोमवार से इतनी चिढ़ क्यों है?

क्या कहता है सर्वे?
2023 में एक इंटरनेशनल वर्क ट्रेंड सर्वे (conducted by YouGov & Monster.com) में पूछे गए सवालों से निकले दिलचस्प आंकड़े:
- 78% कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें सोमवार को काम पर लौटने का मन नहीं करता।
- 63% लोग रविवार शाम से ही उदास या तनाव में आ जाते हैं (Sunday Blues)।
- 52% लोगों को सोमवार सुबह उठना सबसे कठिन लगता है।
- 34% कर्मचारी सोमवार को सबसे कम प्रोडक्टिव महसूस करते हैं।
भारत में किए गए एक अलग ऑनलाइन सर्वे में भी देखा गया कि:
- 85% स्टूडेंट्स सोमवार को "सबसे बोरिंग" दिन मानते हैं।
- 60% वर्किंग प्रोफेशनल्स ने कहा कि वे अगर मंडे छुट्टी हो जाए तो जिंदगी बेहतर लगने लगेगी।
क्यों इतना डराते हैं Mondays?
1. संडे का एंड और रूटीन की शुरुआत
रविवार की मस्ती, लेट उठना और आराम से Netflix देखने के बाद सोमवार की सुबह मानो रियलिटी थप्पड़ मारती है।
2. वर्कलोड का अंबार
सोमवार का मतलब - मीटिंग्स, मेल्स, डेडलाइन्स और वीकली टारगेट्स। यह मानसिक रूप से थकाने वाला होता है।
3. नींद की कमी और मूड स्विंग
संडे रात की देर से नींद और सोमवार सुबह जल्दी उठना - यह मेल नींद और मूड दोनों खराब करता है।
4. सोशल मीडिया की Overhype
"Monday Motivation" जैसे पोस्ट हमें याद दिलाते रहते हैं कि आज कुछ खास नहीं होगा - जिससे दबाव और बढ़ता है।
क्या कहते हैं साइकोलॉजिस्ट?
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि सोमवार को लेकर हमारी मानसिकता "conditioning" बन चुकी है। हम हफ्ते की शुरुआत को काम और तनाव से जोड़कर देखने लगे हैं। डॉ. स्वाति चौधरी (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) कहती हैं, "यदि हम सोमवार को एक नई शुरुआत की बजाय एक बोझ मानते हैं, तो हमारी ऊर्जा और मोटिवेशन पहले ही डाउन हो जाती है।"
Monday को कैसे बनाएं बेहतर?
- रविवार रात समय पर सोना, ताकि सोमवार को नींद पूरी हो
- सोमवार को प्लान करें हल्के और छोटे टास्क, माइंड को झटका न लगे
- ब्रेकफास्ट और पॉजिटिव प्ले लिस्ट से दिन शुरू करें
- कॉफी नहीं, ह्यूमर से करें दिन की शुरुआत, सोमवार जोक्स ट्रेंड में हैं
- अगर हो सके, तो WFH या फ्लेक्सी टाइम अपनाएं
दुश्मन नहीं दोस्त बना लें मंडे को
सोमवार से नफरत करने वाले अकेले आप नहीं हैं, पूरी दुनिया का दिल इस दिन के नाम पर डूबा रहता है। लेकिन आप चाहें तो अपनी सोच और आदतों से इस दिन को भी अच्छा बना सकते हैं। सोमवार एक मौका है, नई शुरुआत का, नए लक्ष्यों का। अगर आप उसे दुश्मन नहीं दोस्त बना लें, तो हफ्ता भी आपका और मूड भी!



Click it and Unblock the Notifications
