Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Porn Passport: क्या है पोर्न पासपोर्ट? जिसे स्पेन करने जा रहा है लागू, जानें क्यों पड़ी इसकी जरूरत
What is Spain Porn Passport : नाबालिगों तक ऑनलाइन पोर्न कंटेट न पहुंचे इसके लिए स्पेन सरकार एक फोन एप्लीकेशन को लागू करने जा रही है। इसमें एडल्ट कंटेंट के लिए डिजिटल आईडी और सीमित संख्या में क्रेडिट की जरुरत होगी। ये एक डिजिटल ऐज वेरिफिकेशन सिस्टम है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में 'पोर्न पासपोर्ट' के रूप में जाना जाएगा।
दरअसल स्पेन में नाबालिगों में पार्नोग्राफी की बढ़ती लत को देखते हुए यहां एंटी पोर्नोग्राफी ग्रुप डेल ऊना वुएल्टा की तरफ से कैंपेन चलाया गया था। जिसके तहत अब सरकार ने यह कदम उठाया है। अब जल्द ही यह एप लॉन्च हो जाएगा।

पोर्न कंटेंट देखने के लिए लेना होगा एक्सेस
'द लोकल' की एक रिपोर्ट के अनुसार जो लोग ऑनलाइन पोर्न देखना चाहते हैं उन्हें इसके लिए इस ऐप पर जाकर आईडी बनाना होगा। इसके लिए उन्हें मोबाइल में डिजिटल वॉलेट बीटा एप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप यूजर की उम्र और पहचान वेरिफाई करेगा। पहचान की वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को आईडी कार्ड, हेल्थ या रेजीडेंस कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।
जानें कैसे काम करता है यह पोर्न पासपोर्ट
यह ऐप एक मोबाइल फोन वॉलेट की तरह काम करता है। अगर यूजर कोई एडल्ट वेबसाइट को एक्सेस करना चाहता है तो इसके लिए उसे एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स को 30 क्रेडिट्स मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल एक महीने के लिए अडल्ट कंटेंट एक्सेस करने में किया जा सकेगा। अगर किसी को फिर से वो ही कंटेंट और देखना है तो वह एक्स्ट्रा क्रेडिट के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है। वेब पेज यूजर्स का डाटा स्टोर न करें, इसके लिए यूजर्स को हर महीने पास को रिन्यूल कराना होगा।
क्यों पड़ी स्पेन को इसकी जरूरत?
यह वेरिफिकेशन स्पेन में केवल अडल्ट प्लेटफॉर्म्स के लिए होगा। और इसके पीछे एक मकसद नाबालिगों को पोर्न कंटेट से दूर रखना है। एक अनुमान के अनुसार स्पेन में 11 से 13 साल की उम्र के आधे से ज्यादा बच्चे पोर्नोग्राफी देखते हैं। लंबे समय से यहां इस पर रोक लगाने के लिए नियमों की मांग हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में बच्चों की ओर से यौन हमलों की घटनाओं को अंजाम दिए जाने के मामलों में 116 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्पेन ने यह कदम उठाया है।



Click it and Unblock the Notifications
