Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Bank Holiday on Bakrid 2025 : बकरीद पर बंद रहेंगे बैंक-स्कूल-कॉलेज, जानिए 6 जून को क्या-क्या रहेगा बंद?
When Are Banks Closed for Bakrid : बकरीद (ईद-उल-अजहा) 2025 के अवसर पर 6 जून (शुक्रवार) और 7 जून (शनिवार) को भारत के विभिन्न हिस्सों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस मौके पर कई जगह बैंक, सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, इन दो दिनों में अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है।

बैंक कब रहेंगे बंद?
इस बार बकरीद के चलते दो दिन बैंक बंद रहेंगे - 6 और 7 जून 2025।
- 6 जून (शुक्रवार) को सिर्फ तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे।
- 7 जून (शनिवार) को देश के अन्य अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद होंगे क्योंकि यह बकरीद की मुख्य तिथि मानी जा रही है।
हालांकि, अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में 7 जून को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह पहला शनिवार है, और बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक किसी भी तरह की परेशानी से बच सकते हैं क्योंकि UPI, NEFT, RTGS, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स आदि सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
ग्राहक ATM कार्ड ब्लॉक करवा सकते हैं, नया कार्ड मंगवा सकते हैं, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट कर सकते हैं और लॉकर के लिए आवेदन भी ऑनलाइन कर सकते हैं।
सरकारी ऑफिस में अवकाश
7 जून को केंद्र सरकार के अधीन अधिकांश सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे क्योंकि बकरीद को राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) के रूप में मान्यता प्राप्त है।
हालांकि, दिल्ली जैसे कुछ स्थानों पर छुट्टी की अंतिम पुष्टि चांद दिखने के बाद ही की जाएगी। राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेश अपनी सुविधानुसार तारीख में बदलाव कर सकती हैं।
स्कूल और कॉलेजों में भी अवकाश
देशभर के ज्यादातर स्कूल और कॉलेज 7 जून को बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी किस दिन दी जाएगी, यह संबंधित राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन के निर्णय पर निर्भर करेगा। कई राज्यों में चांद दिखने के बाद ही छुट्टी की तारीख तय की जाती है और उसी अनुसार आधिकारिक नोटिस जारी होता है।
क्या शेयर बाजार बंद रहेगा?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि बकरीद के मौके पर कहीं शेयर बाजार (NSE और BSE) बंद तो नहीं रहेगा, तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। 6 और 7 जून दोनों दिन स्टॉक मार्केट पूरी तरह से खुला रहेगा। RBI और शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची के अनुसार, बकरीद को ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं माना गया है।



Click it and Unblock the Notifications
