Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Rare Pregnancy: दुनिया में कई ऐसी दुर्लभ घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसे देखकर आम आदमी ही नहीं, बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी दंग रह जाते है। ऐसी ही एक अनोखी घटना ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में देखने को मिली, जहां 34 वर्षीय जेनिटर ना'आमोआना ने बिना किसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के चार एक जैसी बच्चियों को जन्म दिया। डॉक्टर भी इस डिलीवरी को बेहद असामान्य मान रहे हैं और कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा मामला शायद पहली बार सामने आया है।

क्यों खास माना जा रहा है यह मामला?
डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह की गर्भावस्था बेहद असामान्य होती है और इसके होने की संभावना करीब 1।5 करोड़ में एक मानी जाती है। सामान्य तौर पर एक निषेचित अंडाणु से एक ही भ्रूण विकसित होता है, लेकिन इस मामले में वही अंडाणु चार भागों में विभाजित हो गया। इसी वजह से चारों बच्चियां एक जैसी (Identical) पैदा हुईं।
पहले से चार बच्चों की मां थीं जेनिटर
जेनिटर पहले ही चार बच्चों की मां थीं और फिलहाल अपने सबसे छोटे बच्चे को स्तनपान करा रही थीं। उन्हें दोबारा गर्भधारण की उम्मीद नहीं थी। जब जांच कराई गई तो डॉक्टरों ने बताया कि उनके गर्भ में एक नहीं, बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुनकर परिवार के साथ-साथ डॉक्टर भी हैरान रह गए।
डॉक्टरों ने बताया बेहद दुर्लभ घटना
रॉयल ब्रिस्बेन एंड विमेंस हॉस्पिटल की मातृ एवं भ्रूण विशेषज्ञ डॉ एलेक्सा बेंडल ने बताया कि अपने करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। उनके मुताबिक, दुनिया भर में भी इस तरह के मामले बेहद कम दर्ज किए गए हैं, इसलिए यह चिकित्सा विज्ञान के लिए भी खास माना जा रहा है।
28 सप्ताह में हुई सिजेरियन डिलीवरी
गर्भावस्था को जोखिमभरी मानते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसके बाद लगभग 28 सप्ताह की गर्भावस्था पूरी होने पर सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए चारों बच्चियों का सुरक्षित जन्म कराया गया। बच्चियों के नाम एमिली, हैरियट, कैथरीन और एलेक्सा रखे गए हैं। इनमें से एक का नाम इलाज करने वाली डॉक्टर एलेक्सा बेंडल के सम्मान में रखा गया।
अब परिवार में हैं कुल आठ बच्चे
चार बेटियों के जन्म के बाद जेनिटर के परिवार में बच्चों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। फिलहाल सभी नवजात बच्चियां अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें कुछ समय तक विशेष देखभाल की जरूरत होगी, हालांकि उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
परिवार ने लोगों से मांगा सहयोग
इतने बड़े परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए जेनिटर के परिवार ने GoFundMe के माध्यम से आर्थिक सहायता की अपील की है। इस राशि का उपयोग बच्चियों के इलाज, अस्पताल आने-जाने के खर्च, रोजमर्रा की जरूरतों और पूरे परिवार के लिए 10 से 12 सीटों वाली बड़ी गाड़ी खरीदने में किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
