Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
World Asthma Day 2025 : बीमारी से नहीं, अनदेखी से डरिए... विश्व अस्थमा दिवस पर इन कोट्स से फैलाएं अवेयरनेस
World Asthma Day Quotes 2025 : हम अक्सर रोजमर्रा की भागदौड़ में सांस की तकलीफ को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यह अस्थमा (Asthma) का संकेत हो सकता है। अस्थमा कोई मामूली बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। इसी गंभीरता को समझाने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। साल 2025 में यह दिन 5 मई को मनाया जा रहा है।
इस दिन का उद्देश्य लोगों को अस्थमा के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में सही जानकारी देना ताकि समय रहते इलाज संभव हो सके। इस अवसर पर आप भी कुछ प्रेरणादायक हिंदी कोट्स के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

वर्ल्ड अस्थमा डे कोट्स ( Best World Asthma Day Quotes in Hindi)
- सही मायनों में सांस ही जीवन है, अस्थमा को नियंत्रित रखकर अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।
- स्वस्थ सांस लेने के लिए अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें और अस्थमा के प्रति समाज को जागरूक बनाएं।
- अस्थमा के खिलाफ आवाज उठाने वाले ही समाज को स्वस्थ रहने का मंत्र दे सकते हैं।
साफ-सुथरा माहौल अस्थमा पीड़ितों के लिए वरदान बन सकता है।
- डॉक्टर की सलाह से अस्थमा की दिशा बदली जा सकती है।
- बीमारी से नहीं, अनदेखी से डरिए।
- अस्थमा आपके सपनों को रोक नहीं सकता, अगर आप समय पर कदम उठाएं।
- जानकारी, संयम और इलाज से सांसों का संगीत फिर से बजाया जा सकता है।
- अस्थमा एक चुनौती है, हार नहीं।
- अपनी सेहत को प्राथमिकता देकर अस्थमा को मात दी जा सकती है।
- समझदारी से इलाज करिए, बेफिक्र होकर जीना सीखिए।
- जागरूकता ही असली सुरक्षा कवच है अस्थमा के खिलाफ।
- समय पर ध्यान देना ही अस्थमा से मुक्ति का रास्ता है।
- सांस लेना जीवन है, इसे कभी हल्के में न लें।
- हर सांस में कई सपनों को जिया जाता है, जिनके लिए समाज को अस्थमा को हराना पड़ेगा।
- अस्थमा किसी भी सभ्य समाज को भीतर से खोखला कर देती है।
विश्व अस्थमा दिवस पर स्लोगन (World Asthma Day Slogan in Hindi)
- अस्थमा एक बीमारी है, हार नहीं। इतनी बात समझने में, और न देर करें।
- सांस लेने की स्वतंत्रता एक अनमोल उपहार है, इसकी कद्र करें और निज काया को स्वस्थ करें।
- अस्थमा से डरें नहीं, अपितु साहस से इसका सामना करें।
- आपकी सांसें आपकी ताकत हैं, उन्हें मजबूत रखें और जीवन का आनंद लें।
- स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अस्थमा के लक्षणों को कम करें और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करें।
- हर सांस अनमोल है, अस्थमा को नज़रअंदाज़ न करें।
- स्वस्थ जीवनशैली ही अस्थमा के खिलाफ सबसे बड़ी ढाल है।
- जागरूकता बढ़ाइए, अस्थमा से डरिए मत, सामना करिए।
- हवा में जहर बढ़ रहा है, हमें अपनी सांसों की रक्षा करनी होगी।
- दवाइयों से दोस्ती करिए, अस्थमा से दुश्मनी ख़त्म करिए।
- अस्थमा को समझिए, समय रहते संभलिए।
- सांसों पर अधिकार आपका है, बीमारी को नहीं सौंपिए।
- धूल, धुआँ और प्रदूषण से दूर रहकर अस्थमा पर विजय पाई जा सकती है।
- सतर्क रहना अस्थमा को नियंत्रित करने की पहली सीढ़ी है।
- हर सही निर्णय आपके फेफड़ों को नई जिंदगी देता है।
- अस्थमा को चुनौती दीजिए, हार मानना विकल्प नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications











