Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
रक्तदान है इंसानियत की पहचान, आओ करें रक्तदान... World Blood Donor Day 2025 पर इन Quotes से फैलाएं जागरूकता
World Blood Donor Day 2025 Quotes : विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2004 में शुरू किया था। इस दिन का उद्देश्य रक्तदाताओं का धन्यवाद करना और लोगों को रक्त व प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करना है। यह दिन रक्त की अहमियत और जरूरतमंदों के लिए इसके योगदान को रेखांकित करता है। वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर, जिन्होंने ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी, उनके जन्मदिन 14 जून को ही यह दिवस मनाया जाता है।
उन्हें इस खोज के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार भी मिला था। इस दिन दुनिया भर में पुरुष, महिलाएं और स्वयंसेवक स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। आप इस अवसर पर प्रेरणादायक स्लोगन, कोट्स और मैसेज के जरिए रक्तदाताओं को धन्यवाद दे सकते हैं और अपने प्रियजनों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

Blood Donor Day Motivational Quotes
1. बहुतों ने दिया है बहुतों को जीवन दान,
क्या आपने कभी किया है रक्तदान।
रक्तदान के लिए पहलवान होना ज़रूरी नहीं है
सिर्फ इंसान होना ही ज़रूरी है।
विश्व रक्तदाता दिवस 2025
2. रक्तदान से आपका,
कुछ भी खर्च नही होगा,
लेकिन आपका यही रक्तदान,
किसी के लिए जीवनदान साबित होगा।
Blood Donor Day 2025
3. मौका मिला हैं रक्तदान का
इसे यूं ना गंवाइए,
देकर के दान रक्त का
आप पुण्य कमाइए।
किसी की जान बचाने का प्रयास करता हूँ
जब मुस्कुराकर मैं रक्तदान करता हूँ।
विश्व रक्तदाता दिवस 2025
4. प्यार से बच्चे खुश,
आदर से बड़े खुश,
दया से पशु खुश,
पर रक्तदान से स्वयं प्रभु खुश।
विश्व रक्तदाता दिवस 2025
5. मौका दीजिये अपने खून को, किसी की रगों में बहने का
ये लाजवाब तरीका है , कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का।
रक्तदान आसान है, कठिन नहीं है यार
14 जून के दिन हमें, रहना है तैयार।
विश्व रक्तदाता दिवस 2025
6. बच्चों के लिए कीजिए विद्यादान,
बड़ों के लिए कीजिए सेवादान,
समाज के लिए कीजिए योगदान,
पर इन्सानियत के लिए कीजिए रक्तदान।
विश्व रक्तदाता दिवस 2025
7. जो अन्न दे वह अन्नदाता,
जो धन दे वह धनदाता,
जो विद्या दे वह विद्यादाता,
पर जो रक्त दे वह जीवनदाता।
विश्व रक्तदाता दिवस 2025

World Blood Donor Day 2025 Slogans
- "ऊंच नीच का भेद न करे वही सच्चा इंसान है, जो करके रक्तदान, बचाए लोगो की जान, वही इंसान महान है.."
- "करके रक्तदान तुम इंसानियत का ऊँचा नाम करो, फिर खून का रिश्ता जुड़ जाएगा पहले तुम रक्तदान करो।"
- "रक्तदान है पुण्य का काम, आयो हम सब मिलकर करें रक्तदान.."
- "समाज को एक नई राह दिखानी है, रक्तदान को एक नई मुहिम बनानी है.."
- "किसी असहाय की उम्मीद बन जाओ, करके रक्तदान किसी की जिंदगी बचाओ.."
- "रक्तदान को एक अभियान बनाना है, रक्तदान करने हमें लोगों की जान बचाना है।"
- "रक्त की एक बूंद किसी की जान बचा सकती है! इसे बर्बाद न करें और रक्तदान करें।"
- "आप के द्वारा किया गया रक्तदान, जरूरतमंद के लिए हैं जीवनदान...!"
- "रक्तदान कीजिये, समय समय पर आप, मन में आये पुण्यता, तन हो निष्पाप...!"
- "रक्तदान से होता है मानव का कल्याण, रक्तदानी है महान.."
- आयो हम सब मानवता का सम्मान करें, रक्तदान करके जीवन दान करें.."
- "रक्तदान है इंसानियत की पहचान, आओ करें रक्तदान.."
- "रक्तदान में भाग लीजिये, मानवता के हित में काम कीजिये !"
- खुशी से कीजिए रक्तदान का काम, ताकि लोगों को मिले, जीवन दान..."
- "आओ हम सब मिलकर किसी की जान बचाएं, रक्तदान करके अपने व्यक्तित्व को महान बनाएं!"



Click it and Unblock the Notifications
