Latest Updates
-
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ
World Environment Day Quotes: पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ! पर्यावरण दिवस अपनों को भेजें ये बेस्ट स्लोगन
World Environment Day Quotes In Hindi: बढ़ते तापमान, पिघलते ग्लेशियर और प्रदूषित होती हवा के बीच विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2026) महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि धरती को बचाने की पुकार है। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में इस दिन को मना पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने का अभियान चलाया जाता है। इस बार केवल सोशल मीडिया पर 'हैप्पी पर्यावरण दिवस' का स्टेटस न लगाएं, बल्कि खुद एक पौधा लगाकर इस धरती को हरी-भरी सांसों का उपहार दें। हम आपके लिए लेकर आए हैं सबसे शानदार कोट्स, दिल छू लेने वाले स्लोगन जिन्हें आप व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस शेयर करें पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ जैसे स्लोगन
"इस बार पर्यावरण दिवस पर एक नया संकल्प निभाएं
स्टेटस छोड़ने से पहले जमीन पर एक पौधा लगाएं।"
"पेड़ पौधे हैं जीवन का आधार
इनके बिना सूना है संसार।"
"चलो आज एक पौधा लगाते हैं
इस तपती धरती को फिर से स्वर्ग बनाते हैं।"
"सांसें हो रही हैं कम
आओ पेड़ लगाएं हम।"
"जितने पेड़ धरा पर होंगे
उतने ही सुरक्षित हमारे कल होंगे।"
"एक घर, एक पेड़, यही है पर्यावरण की सबसे बड़ी मुंडेर।"
"कुल्हाड़ी को रोको, पेड़ों को टोको; क्योंकि पेड़ ही हैं जीवन की असली कुंजी।"
"पेड़ लगाना फैशन नहीं, भविष्य को बचाने का मिशन है।"
"धरती को अगर देना है जीवनदान, तो वृक्षारोपण को बनाओ अपना ईमान।"
"काटकर पेड़ जो घर बनाते हैं, वो खुद ही अपनी बर्बादी की नींव सजाते हैं।"

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरणादायक विचार शेयर करें
"प्रकृति के पास हर इंसान की जरूरत पूरी करने के लिए बहुत कुछ है
लेकिन लालच को पूरा करने के लिए कुछ भी नहीं।"
"जब आखिरी पेड़ कटेगा और आखिरी नदी जहरीली होगी
तब इंसान को समझ आएगा कि वो पैसे खाकर जिंदा नहीं रह सकता।"
"प्रकृति कभी धोखा नहीं देती, धोखा हमेशा इंसान देता है।"
"आने वाली पीढ़ी को अगर शुद्ध हवा देनी है
तो आज ही से कुदरत की रक्षा करनी है।"
"धरती हमारी जागीर नहीं, बल्कि हमारे बच्चों का कर्ज है जो हमें चुकाना है।"
"प्रकृति की गोद में जो सुकून है, वो दुनिया के किसी भी एसी (AC) वाले कमरे में नहीं।"
"पर्यावरण को बचाना किसी एक सरकार का काम नहीं
यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।"
"यदि आप आज एक पेड़ की रक्षा करेंगे
तो कल वो आपकी कई पीढ़ियों की रक्षा करेगा।"
"प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना सीखो
विनाश के रास्ते से खुद को पीछे खींचना सीखो।"
"धरती मुस्कुराती है जब हम उस पर फूल और पेड़ लगाते हैं
रोती है जब हम कंक्रीट के जंगल सजाते हैं।"

अब बारी है विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर व्हाट्सएप स्टेटस और नारों की
"पर्यावरण सुरक्षित, तो हमारा भविष्य सुरक्षित।"
"ग्लोबल वॉर्मिंग को हराना है, तो हर कोने में पेड़ लगाना है।"
"प्रकृति का मत करो शोषण, आओ मिलकर करें इसका पोषण।"
"बंजर धरती की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो मेरा श्रृंगार।"
"क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है हमारी ड्रीम सिटी।"
"तपती धूप से अगर बचना है, तो धरती को पेड़ों से सजना है।"
"जब हरी-भरी होगी धरती, तब खुशहाल होगी हर जिंदगी।"
"पानी और पेड़ हैं अनमोल, इनके महत्व का समझो मोल।"
"प्लास्टिक को कहें 'ना', पेड़ लगाने को कहें 'हां'।"
"चलो मिलकर कसम खाएं, इस पर्यावरण दिवस धरा को हरा-भरा बनाएं।"
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनों को भेजने के लिए शुभकामना संदेश
"केवल मैसेज भेजकर नहीं, बल्कि एक नन्हा पौधा रोपकर इस खास दिन की शुरुआत करें। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं!"
"आओ इस पर्यावरण दिवस पर अपनी धरती मां के प्रति अपने फर्ज को पहचानें। हैप्पी एनवायरमेंट डे!"
"धरती को हरी चुनरी ओढ़ाएं, आओ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।"
"शुद्ध हवा, शांत मन और हरा-भरा तन; यही है पर्यावरण का सच्चा धन। पर्यावरण दिवस की बधाई!"
"हरियाली से ही खुशहाली है, पेड़ों के बिना हर जिंदगी खाली है। विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"
"इस साल एक पौधा लगाएं, उसे पानी दें और बड़ा करें। यही सच्ची देशभक्ति और प्रकृति भक्ति है।"
"प्रकृति से लेना बहुत हुआ, अब देने की बारी है। पर्यावरण बचाने की अब हमारी जिम्मेदारी है।"
"खुश नसीब हैं हम जिन्हें यह खूबसूरत धरती मिली, आओ इसकी खूबसूरती को हमेशा बनाए रखें। हैप्पी एनवायरमेंट डे!"
"पेड़ हैं तो हम हैं, वरना जीवन में सिर्फ गम हैं। प्रकृति का सम्मान करें, पर्यावरण दिवस मनाएं।"
"चलो आज इस दुनिया को थोड़ा और खूबसूरत और हरा-भरा बनाने का वादा करें। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की शुभकामनाएं!"
"एक पौधा आपके हाथ में, एक सुरक्षित भविष्य आपके साथ में। पर्यावरण दिवस की बहुत-बहुत बधाई!"



Click it and Unblock the Notifications