Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
World Tourism Day 2023: स्वाद के मामले में इन 7 देशों का नहीं कोई जवाब, पूरी दुनिया में फेमस है इनकी Dishes
World Tourism Day: जब बात स्वाद और पेट से जुड़े उम्दा अनुभवों की बात आती है तो कुछ देशों का नाम अपने आप जेहन में कौंध जाता है। देश और दुनिया की सीमाओं से परे ये पाक कला और बेहतरीन व्यंजन लोगों सफर करती हुई एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाती हैं।
गौरतलब है कि 27 नवंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का अस्तित्व 1979 में स्पेन के टोरेमोलिनोस में यूएनडब्ल्यूटीओ महासभा के तीसरे सत्र के दौरान आया। बाद में 27 सितंबर 1980 को इसे पूरे विश्व में मनाने का निर्णय लिया गया।

चाहे वह इटली का सॉसी पास्ता हो, भारत के तीखे मसाले हों, या जापानी सुशी हो, ये अलग अलग स्वादिष्ट व्यंजन अपने साथ एक पूरी संस्कृति लेकर चलते हैं। आइये वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर उन 7 देशों के व्यंजन के बारे में जानें जो अपने विशेष स्वाद और मसालों के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
1. इटली:
इटली को अगर बेहतरीन व्यंजनों का गढ़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। रोम के स्वादिष्ट पास्ता व्यंजनों से लेकर नेपल्स के सुगंधित पिज्जा तक, इटालियन डिसेज अपने आप में यूनिक हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाले जैतून के तेल, टमाटर और जड़ी-बूटियों के तीखे स्वाद आपको आनंद से भर देंगे।
2. जापान:
जापानी व्यंजन पूरी तरह से एक कलात्मक प्रक्रिया है और इसका उदाहरण हमें मिलता है सुशी और साशिमी से। यहां आपको मिलेगा स्वाद और बनावट का नाजुक संतुलन। भोजन को सर्व करने का तरीका यहां की पाक कला का अभिन्न हिस्सा है। टोक्यो जैसे शहरों का दौरा करने का मौका मिले तो वहां के स्ट्रीट फूड कल्चर का पता लगाना न भूलें।

3. फ़्रांस:
फ्रांस को लंबे समय से दुनिया की गैस्ट्रोनॉमिक राजधानी के रूप में पहचाना गया है। फ्रांस के खानों में जिन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है वो लाजवाब है। ये गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करते हैं और लोकल सामग्री प्रयोग करने पर ही जोर देते हैं। आकर्षक बिस्टरो और मिशेलिन-रेस्तरां में स्वादिष्ट पेस्ट्री, उम्दा चीज़ और बेहतरीन वाइन का आनंद लेना सुकूनभरा है।
4. भारत:
भारत की पाक कला में विविधता के रंगों और स्वादों का मिश्रण मिलता है। उत्तर की तीखी करी से लेकर दक्षिण की सुगंधित बिरयानी तक, भारतीय व्यंजन मसालों और जड़ी-बूटियों का शानदार उत्सव है। यहां के स्ट्रीट फूड बाज़ारों में चाट, डोसा और कबाब की भरमार और वैरायटी मिलती है।

5. थाईलैंड:
थाई व्यंजन मीठे, मसालेदार, खट्टे और नमकीन इन सभी स्वादों का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण है। यहां के स्ट्रीट फूड स्टॉल पैड थाई से लेकर टॉम यम सूप तक ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हैं। थाईलैंड के स्वादिष्ट और सुगंधित व्यंजन देश की समृद्ध सांस्कृतिक छवि को प्रदर्शित करते हैं।
6. मेक्सिको:
मेक्सिकन फूड अपने बोल्ड और मसालेदार स्वाद के लिए जाना जाता है। टैकोस, गुआकामोल (guacamole) और मोल सॉस मुंह में पानी ला देने काफी है। ये कुछ ऐसी डिशेज हैं जो मैक्सिकन फूड को ग्लोबल लेवल पर फेमस बनाते हैं। मेक्सिको सिटी के स्ट्रीट फूड आइटम्स आपको जरूर एक बार ट्राई करने चाहिए।
7. चीन:
चीन की पाक परंपराएँ उसके परिदृश्य की तरह ही विविध हैं। सिचुआन के तीखे व्यंजनों से लेकर कैंटोनीज़ व्यंजनों के नाज़ुक डिम सम तक, चीन एक ऐसा पाक अनुभव पेश करता है जो किसी दूसरे देश से इन्हें अलग बनाता है। इस विशाल देश की विविधता का आनंद लेने के लिए आपको यहां की व्यस्त बाजारों और रेस्टोरेंट का दौरा जरूर करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications