Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Year Ender 2025: इस साल इन 6 लोगों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, रातों-रात बने सुपरस्टार
Year Ender 2025: इस साल सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन या बातचीत का जरिया नहीं रहा, बल्कि कई लोगों के लिए किस्मत बदलने वाली मशीन साबित हुआ। साल 2025 में ऐसे कई चेहरे सामने आए, जो कल तक अनजान थे, लेकिन एक वायरल वीडियो या रील ने उन्हें देशभर में पहचान दिला दी। नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ सोशल मीडिया की ताकत से उन्हें एक झटके में मिल गया।
2025 में वायरल कंटेंट का असर इस कदर दिखा कि कुछ सेकेंड के वीडियो ने पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी। इन लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे और देखते ही देखते ये आम से खास बन गए। आइए जानते हैं उन 6 चेहरों के बारे में, जिनकी किस्मत ने साल 2025 में करवट ली।

1. मोनालिसा: महाकुंभ में माला बेचने से बॉलीवुड तक का सफर
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। साल 2025 की शुरुआत में वह महाकुंभ में माला बेचती नजर आई थीं। इसी दौरान एक यूट्यूबर के कैमरे ने उनकी सादगी और चेहरे को कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही मोनालिसा सोशल मीडिया सनसनी बन गईं।
वायरल होने के बाद मोनालिसा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। बंजारन जीवन से निकलकर आज वह ग्लैमरस लाइफ जी रही हैं और बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, एक हिंदी फिल्म को लेकर डायरेक्टर उनके साथ काम करने जा रहे हैं।
2. खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया
महाकुंभ से ही वायरल होने वाला दूसरा नाम हर्षा रिछारिया का है। शोभायात्रा के दौरान उनकी खूबसूरती ने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा। उन्हें इंटरनेट पर "सबसे खूबसूरत साध्वी" कहा जाने लगा। महाकुंभ से पहले हर्षा एक आम चेहरा थीं, लेकिन वायरल वीडियो ने उनकी पहचान बदल दी। देखते ही देखते वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।
3. '10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी!' से फेमस हुए शादाब जकाती
शादाब जकाती की एक लाइन '10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी!' 2025 की सबसे वायरल लाइनों में शामिल रही। उनकी यह रील इतनी पॉपुलर हुई कि क्रिकेटर रिंकू सिंह से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर अपनी रील बनाई। वायरल होने के बाद शादाब को ब्रांड प्रमोशन, इवेंट्स में चीफ गेस्ट बनने और रिबन कटिंग जैसे ऑफर्स मिलने लगे। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी।
4. पत्थर बजाकर गाने वाले राजू कलाकार बने सेंसेशन
'दिल पर चलाए छुरियां' गाने को पत्थर बजाकर गाने वाले राजू कलाकार सोशल मीडिया पर किसी सनसनी से कम नहीं रहे। 2025 में वायरल हुए उनके वीडियो ने पुराने गाने को दोबारा ट्रेंड में ला दिया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर सोनू निगम ने उन्हें अपने साथ गाने का मौका दिया। T-Series के बैनर तले उनका गाना भी रिलीज हुआ। गरीबी से निकलकर अब राजू कलाकार एक बेहतर और लग्जरी जिंदगी जी रहे हैं।
5. डॉली चायवाला: स्टाइल और डायलॉग ने दिलाया ग्लोबल फेम
नागपुर के डॉली चायवाला अपने अनोखे स्टाइल और फेमस डायलॉग "ये मैं हूं, ये हमारी चाय है और ये यहां की पब्लिक है" की वजह से वायरल हुए। उनकी अलग पहचान ने उन्हें सिर्फ सोशल मीडिया स्टार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाई। 2025 में भी वह लगातार सुर्खियों में बने रहे।
6. IITian Baba: साइंस और अध्यात्म का अनोखा मेल
आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने वाले और कनाडा की हाई-पेइंग जॉब छोड़कर साधु बने हरियाणा के अभय सिंह, यानी IITian Baba, 2025 के सबसे चर्चित और विवादित चेहरों में शामिल रहे।
साइंस के फॉर्मूलों से अध्यात्म को समझाने का उनका अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जूना अखाड़े से निष्कासन के बावजूद वह लगातार चर्चा में बने रहे और सोशल मीडिया पर छाए रहे।



Click it and Unblock the Notifications
