Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Year Ender 2025: इन 7 सेलिब्रिटी कपल्स के घर पहली बार गूंजी किलकारी, 2025 में बने पैरेंट्स
Year Ender 2025: साल 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कई अनोखे पलों का गवाह बना। फिल्मों की रिलीज, वेडिंग सीजन और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स के बीच ऐसी खुशियों की खबरें भी सामने आईं, जिन्होंने फैन्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इस साल कई सेलिब्रिटी कपल्स के घर पहली बार नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी और उनके जीवन में पैरेंटहुड की सबसे खूबसूरत जर्नी की शुरुआत हुई। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट और टीवी जगत तक कई पावर कपल्स ने अपने बेबी का वेलकम किया और सोशल मीडिया पर बेबी अनाउंसमेंट्स ने जमकर सुर्खियां बटोरीं।
फैन्स ने प्यार और शुभकामनाओं की बारिश की, वहीं इन स्टार्स के लिए भी 2025 हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस लिस्ट में शामिल हैं वे कपल जो पूरे साल चर्चा में रहे, कभी बेबी बंप फोटोशूट की वजह से, तो कभी हॉस्पिटल के बाहर की झलक या नन्हे पैरेंटहुड मोमेंट्स की वजह से। आइए जानते हैं उन 7 स्टार कपल के बारे में जिनके घर पहली बार गूंजी किलकारी और जो 2025 में पैरेंट बने।

1. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड का परफेक्ट रॉयल कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 2025 में पहली बार पैरेंट्स बने। बेबी के जन्म की घोषणा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फैमिली फोटो के साथ की। फैन्स ने इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कॉमेंट्स किए। कपल ने प्रेग्नेंसी जर्नी को काफी प्राइवेट रखा, इसलिए बेबी न्यूज सुनकर फैन्स दोगुनी खुशी में डूब गए।
2. राजकुमार राव और पत्रलेखा
राजकुमार और पत्रलेखा की प्रेम कहानी जितनी सरल और खूबसूरत रही है, उतना ही प्यारा रहा पैरेंटहुड का यह पल भी। बेबी के जन्म की घोषणा उन्होंने एक मिनिमल वीडियो के जरिए की जिसमें लिखा था- 'हमारी दुनिया अब पूरी हो गई।' सोशल मीडिया पर फैन क्लब्स ने कपल की शादी की तस्वीरों से लेकर बेबी पोस्ट तक का कोलाज बनाकर खूब शेयर किया।
3. विक्की कौशल और कटरीना कैफ
फैन्स द्वारा सबसे ज्यादा वेट की गई बेबी अनाउंसमेंट कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की थी। पहले कटरीना की प्रेग्नेंसी रूमर्स कई महीनों तक ट्रेंड में रहे और साल 2025 में आखिरकार गुड न्यूज आई। बेबी बॉय के जन्म के बाद विक्की और कटरीना ने मीडिया से बेबी की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की, और उनके फैसले का फैन्स ने सम्मान किया।
4. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी 2025 में बेबी का वेलकम किया। बेबी की पहली तस्वीर में सिर्फ छोटे पैरों की झलक शेयर की गई और कैप्शन भी बहुत खास लिखा जिसने लोगों का दिल जीत लिया। राजनीति और बॉलीवुड के इस खूबसूरत संगम वाली फैमिली न्यूज पर पूरा इंटरनेट खुशियों के रंग में रंग गया। कपल ने अपने बेटे का नाम भी बहुत खास रखा।
5. केएल राहुल और अथिया शेट्टी
क्रिकेट और सिनेमा की एक और मशहूर जोड़ी 2025 में पहली बार पैरेंट्स बनी। हम बात कर रहे हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी की जिन्होंने अपने पहले बेबी का वेलकम इसी साल किया।
क्रिकेटर ने तो बेबी के नाम का पहला अक्षर जर्सी पर सिलवाकर फोटो पोस्ट की जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स ने कमेंट करते हुए कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
6. सागरिका घाटगे और जहीर खान
स्पोर्ट्स लव स्टोरी का यह पावर कपल भी इस साल पैरेंटहुड जर्नी में शामिल हुआ। जहीर ने बेबी के छोटा-सा हैंडप्रिंट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- अब जीवन का नया मैच शुरू... और यह सबसे खास है। फैन्स ने इस खूबसूरत पोस्ट पर प्यार की बरसात कर दी।
7. अरबाज खान और शूरा खान
अरबाज और शूरा के घर भी साल 2025 में गुड न्यूज आई और पूरा खान परिवार खुशी से झूम उठा।
दोनों ने एक प्यारी फैमिली पिक शेयर की और अपनी खुशी की खबर कीअनाउंसमेंट की जिसके बाद इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।



Click it and Unblock the Notifications
