Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Year Ender 2025: बदल गया प्यार जताने का तरीका, इस साल कपल्स के बीच छाए ये 5 डेटिंग ट्रेंड
Top 5 Relationship Trends 2025: साल 2025 आते-आते खत्म भी हो गया, लेकिन यह साल रिलेशनशिप्स की दुनिया में कई बड़े बदलाव लाया। पहले जहां प्यार जताने का मतलब सरप्राइज, गिफ्ट्स और रोमांस तक सीमित था, वहीं 2025 ने कपल्स को नया नजरिया दिया। ऐसा नजरिया जिसमें प्राइवेसी, इमोशनल हेल्थ, इंडिपेंडेंस और म्यूचुअल ग्रोथ को प्राथमिकता मिली। अब रिलेशनशिप्स का मतलब सिर्फ साथ रहने से आगे बढ़ चुका है। कपल्स ने एक-दूसरे को समझने, स्पेस देने और मिलकर आगे बढ़ने को ज्यादा महत्व दिया।
कम्युनिकेशन में स्पष्टता आई और प्यार जताने के तरीके पूरी तरह मॉडर्न हो गए। आइए जानते हैं वे टॉप 5 रिलेशनशिप ट्रेंड्स जो 2025 के दौरान छाए रहे और आने वाले समय में भी कपल्स की लव लाइफ को बदला हुआ रखने वाले हैं
1. AI डेटिंग ऐप्स - स्मार्ट और भरोसेमंद मैचमेकिंग
2025 में डेटिंग एप्स ने टेक्नोलॉजी का नया स्तर छू लिया। AI अब सिर्फ प्रोफाइल मैच नहीं करता बल्कि आपकी पर्सनैलिटी, पसंद, लाइफ गोल्स, कम्युनिकेशन स्टाइल और नेचर के आधार पर परफेक्ट पार्टनर सुझाता है। इसका परिणाम है कम गलत मैच, ज्यादा गंभीर और बेहतर रिश्ते बनना।

2. सोलो डेटिंग - खुद से प्यार करना भी है जरूरी
इस साल सोलो डेटिंग का ट्रेंड बेहद लोकप्रिय रहा। लोगों ने समझा कि खुश रहने के लिए हमेशा पार्टनर की जरूरत नहीं होती। खुद पर समय देना, नई जगहों को एक्सप्लोर करना और खुद को बेहतर बनाना भी डेटिंग का हिस्सा है। या यूं कहें कि दूसरों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार सीखना।
3. "डेट विद मी" - रिश्ते में ईमानदारी और गहराई
"डेट विद मी" यह ट्रेंड 2025 में नया लेकिन बेहद खास रहा। इसमें कपल्स सिर्फ चंद पलों की डेट नहीं बल्कि जिंदगी बनाने वाले फैसलों पर खुलकर बात करते हैं। इसमें लाइफ गोल्स, फैमिली प्लानिंग, जिम्मेदारियां, एक-दूसरे को सपोर्ट करना यानी रिश्ते में फीलिंग्स के साथ रियल-लाइफ प्रैक्टिकलिटी भी होती है।
4. कोलैबोर डेटिंग - साथ में बनाओ, साथ में बढ़ो
कोलैबोर डेटिंग 2025 का सबसे क्रिएटिव ट्रेंड साबित हुआ। इसमें कपल्स साझा प्रोजेक्ट्स या एक्टिविटीज के जरिए अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। जैसे- प्लेलिस्ट बनाना, फिल्म/सीरीज चुनना, नया बिजनेस आइडिया और फ्यूचर प्लानिंग हर बड़े निर्णय में दोनों की समान भागीदारी होना यही इसकी सबसे बड़ी खूबी।

5. फ्यूचर प्रूफिंग - लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप की सोच
इस साल क्वालिटी और स्टेबिलिटी को टेम्परेरी अटेंशन और आकर्षण से ज्यादा महत्व मिला। लोगों ने ऐसे पार्टनर को तवज्जो दी जो इमोशनल सपोर्ट दे, जिंदगी में स्थिरता लाए और भरोसेमंद और समझदार हो। खासकर महिलाओं में लॉन्ग-टर्म, सुरक्षित और परिपक्व रिश्ता बनाने की इच्छा सबसे ज्यादा देखने को मिली।



Click it and Unblock the Notifications
