Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Year Ender 2025: पहलगाम अटैक से अहमदाबाद प्लेन क्रैश तक, 2025 बना हादसों का काला साल, जिसमें उजड़ गए कई परिवार
Year Ender 2025 Worst Accident or Disasters: साल 2025 दुनिया के लिए किसी डरावने अध्याय से कम नहीं रहा। पहलगाम में हुए खूनी आतंकी हमले से लेकर हैदराबाद में हुए प्लेन क्रैश, या फिर उत्तराखंड में आसमानी आफत के रूप में जानलेवा प्राकृतिक आपदाओं तक। इसके अलावा महाकुंभ में मची भगदड़ तक इस पूरे साल हादसे एक के बाद एक ऐसे घटे मानो कोई ग्रहयोग ही दुर्भाग्य लेकर आया हो।
देश-दुनिया में ऐसी कई दिल दहला देने वाली घटनाएं हुईं, जिन्होंने सिर्फ जानें ही नहीं लीं, बल्कि लोगों के दिलों पर गहरे जख्म छोड़ गईं। आइए नजर डालते हैं 2025 के उन 8 सबसे भयानक हादसों पर, जिनसे यह साल 'सबसे काला साल' बन गया। जानें ईयर एंडर 2025 के बारे में...
1. प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ - आस्था के सागर में मातम छा गया
29 जनवरी बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में लाखों लोग स्नान करने पहुंचे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अचानक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। कुछ ही मिनटों में कई लोग कुचले गए और सैकड़ों घायल हुए। प्रशासन की भारी मेहनत के बाद हालात काबू में आए, मगर तब तक कई परिवारों की दुनिया उजड़ चुकी थी। इसके अलावा भी महाकुंभ में कई जानलेवा हादसे हुए।

2. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ - अफरा-तफरी में गई जानें
15 फरवरी 2025 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ ने कई घरों के दीपक बुझा दिए। दरअसल, प्लेटफॉर्म बदलने की गलत घोषणा और लोगों में घबराहट के चलते बड़ा हादसा हुआ। लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए और देखते ही देखते भगदड़ में कई यात्रियों की जान चली गई। यह हादसा रेलवे सुरक्षा प्रबंधन पर भी बड़ा सवाल उठा गया।
3. जम्मू-कश्मीर का पहलगाम अटैक - आतंकियों ने शांति को लहूलुहान किया
22 अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। पहलगाम में गए यात्रियों और स्थानीय लोगों पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। गोलीबारी ने घाटी में कोहराम मचा दिया। इस आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान गई जिसमें कई महिलाएं विधवा हो गईं और कई माताओं की गोद सुनी हो गई। सरकार ने भी ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इस हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया।
4. मुंबई ट्रेन हादसा - स्पीड और लापरवाही का खतरनाक मेल
पहलगाम अटैक के दर्द से उभरे भी नहीं थे कि 9 जून 2025 को मुंबई में दो ट्रेनें आपस में भिड़ गई जिसमें 4 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मुंबई जैसी व्यस्त लाइफलाइन में इस घटना ने ट्रांसपोर्ट सिस्टम की कमियों को उजागर कर दिया।
5. गुजरात, अहमदाबाद प्लेन क्रैश - टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही त्रासदी
12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला एक पैसेंजर प्लेन तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हो गया और एक हॉस्टल से जा टकराया। विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई और हॉस्टल के 28 लोगों की भी जान चली गई। ये हादसा भारतीय एविएशन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बन गया। इस हादसे ने विमान सुरक्षा पर नई बहस छेड़ दी।
6. उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा - बादल फटने से तबाही का मंजर
2025 में उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाओं से लेकर बाढ़ आने और बिजली गिरने वाली कई घटनाओं ने कहर बरपाया। अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और तेज बारिश ने कई गांवों को उजाड़ दिया। हजारों लोग बेघर हो गए और सैकड़ों गायब हो गए तो कई लोगों की जान चली गई।
7. बेंगलुरु IPL भगदड़ - उत्साह बना दर्दनाक हादसा
4 जून 2025 में बेंगलुरु में IPL मैच के दौरान स्टेडियम में अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई। गेट बंद होने की अफवाह फैलने पर लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हुए और कुछ की जान तक चली गई। यह घटना खेल जगत के लिए भी बड़े सदमे की तरह थी।
8. लाल किला ब्लास्ट - देश के दिल पर वार
10 नवंबर 2025 में दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास धमाका हुआ। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में 15 लोगों की जान गई और कई घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया। कई नागरिक घायल हुए और कुछ की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ी चुनौती साबित हुआ।
2025 किस ग्रहयोग की वजह से बना हादसों का साल?
साल 2025 को कई लोग दुर्घटनाओं का सबसे काला साल बता रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमला हो, लगातार हो रहे प्लेन क्रैश, भूकंप या अचानक आने वाली सुनामी या फिर कहीं आग लगने की घटना। इस पूरे साल दुनिया में विनाशकारी घटनाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ी। ज्योतिषीय दृष्टि से भी 2025 को बेहद अशांत माना गया क्योंकि इस वर्ष शनि, राहु और मंगल जैसे क्रूर ग्रह बार-बार अशुभ स्थितियों में आए।
विशेष रूप से शनि-राहु का संघात, मंगल का बार-बार पापकर्ता योग में प्रवेश और सूर्य-चंद्र के ग्रहण चक्र ने दुनिया भर में दुर्घटनाओं की ऊर्जा को और सक्रिय किया। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन ग्रहयोगों के चलते पृथ्वी पर अचानक होने वाली प्राकृतिक आपदाएं, तकनीकी विफलताएं, आतंकी घटनाएं और मानवीय गलतियों से बने बड़े हादसे ज्यादा देखने को मिले। इसी कारण 2025 को "दुर्घटनाओं का वर्ष" कहा जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
