Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
2025 Year Ender: बॉलीवुड स्टार्स के टॉप 5 ट्रेंडिंग ट्रैवल डेस्टिनेशन, आप भी कम खर्च में कर सकते हैं ट्रिप
Year Ender 2025 Top Vacation Destinations: फिल्मी सितारों की लाइफ सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि उनकी ट्रैवल जर्नी भी लोगों के बीच उतनी ही सुर्खियां बटोरती है। साल 2025 में बॉलीवुड सेलेब्स जहां भी छुट्टियां मनाने निकले, वहां की लोकेशन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। कुछ स्टार्स के स्पिरिचुअल रिट्रीट चर्चा में रहे, तो कुछ ने लग्जरी बीच वेकेशन की झलकियों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। वहीं कई कलाकार विदेशों की पहाड़ियों, झीलों और बर्फीली चोटियों के बीच क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। इस साल सेलेब्रिटी ट्रैवल डायरीज ने लोगों को भी इन जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
एक तरफ जहां गोवा और उदयपुर जैसे घरेलू डेस्टिनेशन चमके, वहीं मालदीव और स्विट्जरलैंड भी 2025 के टॉप इंटरनेशनल स्टार फेवरेट रहे। सेलेब्स ने रोमांटिक हॉलीडे, स्पिरिचुअल ट्रैवल और फैमिली टाइम तीनों ट्रेंड्स को इस वर्ष खूब आगे बढ़ाया। इसी आधार पर यहां पढ़ें 2025 के टॉप 5 बॉलीवुड-फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन, जहां घूमने की जगहें, औसत खर्च और बेस्ट टाइम टू विजिट की पूरी गाइड भी शामिल है। आइए फिर ईयर एंडर पर जल्दी से देखिए और आप भी अपनी फैमिली, पार्टनर या दोस्तों संग बना लीजिए प्लान।
1. गोवा - बॉलीवुड का ऑल-राउंडर हॉलिडे स्पॉट
2025 में गोवा सबसे अधिक विजिट किया गया भारतीय सेलिब्रिटी डेस्टिनेशन रहा। स्टार्स ने यहां न्यू ईयर पार्टी से लेकर फैमिली वेकेशन तक एंजॉय किया। प्राइवेट बीच विला, बीच क्लब्स, पार्टी नाइट्स और कैफे कल्चर इसे लगातार फिल्म इंडस्ट्री का पसंदीदा ठिकाना बनाए हुए हैं।

क्या देखें
बागा और कैंडोलिम बीच
अगुआड़ा फोर्ट
बटरफ्लाई बीच
साउथ गोवा प्राइवेट विला
मांडोवी रिवर क्रूज़
टोटल खर्चा (3-4 दिन)
फ्लाइट ₹4,000-₹10,000 | होटल ₹2,000-₹20,000 प्रति रात | लोकल खर्च ₹4,000-₹8,000
बेस्ट टाइम: अक्टूबर-फरवरी
2. उदयपुर - शाही वेकेशन और सेलिब्रिटी फोटोशूट हॉटस्पॉट
2025 में उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग और रॉयल फोटोशूट के लिए सबसे अधिक पसंद किया गया। यहां मिनी हनीमून और रिलैक्स वेकेशन के लिए बड़ी संख्या में स्टार्स पहुंचे।
क्या देखें
सिटी पैलेस
पिछोला और फतेहसागर झील
सज्जनगढ़ पैलेस
लेक-व्यू कैफे
लोकल मार्केट
टोटल खर्चा (2-3 दिन)
फ्लाइट/ट्रेन ₹1,000-₹6,000 | होटल ₹3,000-₹30,000 प्रति रात | लेक क्रूज़ ₹500-₹3,000
बेस्ट टाइम: अक्टूबर-मार्च
3. ऋषिकेश-हरिद्वार - योग, स्पिरिचुअल डिटॉक्स और पीसफुल ब्रेक
2025 में बॉलीवुड में "स्पिरिचुअल ब्रेक" का चलन तेजी से ट्रेंड में रहा। योग, ध्यान, डिटॉक्स रिट्रीट और गंगा आरती के कारण ऋषिकेश-हरिद्वार सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल रहे।
क्या देखें
त्रिवेणी घाट गंगा आरती
लक्ष्मण झूला
बीटल्स आश्रम
हर की पौड़ी
योग और वेलनेस सेंटर
टोटल खर्च (2-3 दिन)
यात्रा ₹500-₹3,000 | होटल/आश्रम ₹800-₹8,000 | योग पैकेज ₹1,000-₹10,000
बेस्ट टाइम: सालभर में कभी भी जा सकते हैं।
4. मालदीव - प्राइवेट लग्जरी वेकेशन और ओवरवॉटर विला
मालदीव इस साल भी सबसे चर्चित इंटरनेशनल हनीमून और रिलैक्स डेस्टिनेशन रहा। बॉलीवुड कपल्स ने यहां ब्लू लैगून, प्राइवेट पूल, ओवरवॉटर विला और सनसेट क्रूज़ का मज़ा लिया।
क्या देखें
ओवरवॉटर विला
ग्लास फ्लोर रूम
डाइविंग व स्नॉर्केलिंग
प्राइवेट बीच
वाटर ट्रांसफर
टोटल खर्च (3-4 दिन)
फ्लाइट ₹20,000-₹40,000 | विला ₹18,000-₹80,000 प्रति रात | वाटर एक्टिविटीज ₹3,000-₹20,000
बेस्ट टाइम: नवंबर-अप्रैल
5. स्विट्जरलैंड - बॉलीवुड का सदाबहार रोमांटिक यूरोपीय गेटवे
बॉलीवुड स्टार्स की पसंद में स्विट्जरलैंड हमेशा टॉप पर रहता है और 2025 में भी ट्रेंड लिस्ट में शामिल रहा। अल्पाइन झीलें, बर्फीली चोटियां और पिक्चर-परफेक्ट ट्रेन रूट्स इसे फैमिली और कपल वेकेशन दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
क्या देखें
ल्युसेर्न झील
जंगफ्राऊ & माउंट टिटलिस
इंटरलेकन
ज्यूरिख मार्केट
ग्लेशियर ट्रेन रूट
टोटल खर्च (5-6 दिन)
फ्लाइट ₹45,000-₹80,000 | होटल ₹12,000-₹40,000 प्रति रात | लोकल यात्रा ₹5,000-₹15,000
बेस्ट टाइम: अप्रैल-सितंबर
आप भी बना सकते हैं अपना 2026 ट्रेवल प्लान
अगर आप भी बॉलीवुड की तरह गेटवे प्लान करना चाहते हैं, तो इन पांच डेस्टिनेशनों में बीच वेकेशन, रॉयल हॉलीडे, स्पिरिचुअल ट्रैवल, लग्जरी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हर जरूरत को पूरा करने वाले ऑप्शन ऊपर मौजूद हैं।



Click it and Unblock the Notifications
