Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Swiggy पर सबसे ज्यादा ऑर्डर हुए बिरयानी-गुलाब जामुन, वहीं एक शख्स ने मंगाया 42 लाख का खाना
How India Swiggy'd 2023: देश में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का ट्रेंड स्विगी के साथ कुछ सालों में खूब बढ़ा है। स्विगी ने रिपोर्ट How India Swiggy'd 2023 में अपने ऑर्डर वॉल्यूम के बारे में दिलचस्प खुलासे किए हैं। देश में सबसे ज्यादा आर्डर किए जाने वाले व्यंजन में बिरयानी ने इस साल भी बाजी मारी है। वहीं गुलाब जामुन और नूडल्स् ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। आइए देखते हैं बाकी की लिस्ट-

बिरयानी रही टॉप पर
बिरयानी ने लगातार आठवें साल स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले डिश के रूप में फिर से बाजी मारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया। प्रत्येक 5.5 चिकन बिरयानी के लिए, एक वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया गया। चंडीगढ़ में एक परिवार ने एक ही बार में 70 प्लेट बिरयानी का ऑर्डर दिया था। अक्टूबर में पाक वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्विगी को प्रति मिनट 250 से ज्यादा बिरयानी के ऑर्डर मिल रहे थे। वहीं IPL के फाइनल के दौरान भी हर मिनट 212 बिरयानी की ऑर्डर मिले।
मुंबई में एक ग्राहक ने किया सालभर ₹42.3 रुपए का ऑर्डर
इस साल स्विगी में खाना ऑर्डर करने वालों ने कई रिकॉर्ड तोड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में एक ग्राहक ने ₹42.3 लाख का खाने ऑर्डर दिया था। वहीं भुवनेश्वर में एक ही दिन में 207 पिज़्ज़ा के ऑर्डर हुए थे। वहीं 19 नवंबर, 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला गया। इस दिन हर मिनट स्विगी पर 188 पिज्जा का ऑर्डर किया गया। सबसे ज्यादा ऑर्डर चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद के यूजर अकाउंट्स से किए गए हैं। इन शहरों के कुछ यूजर ने स्विगी ऐप पर औसतन 10,000 रुपये से ज्यादा का खाना ऑर्डर किया है। वहीं झांसी जैसे छोटे शहर से भी इस साल 269 आइटम का ऑर्डर दिए गए।

मिठाईयों में गुलाब जामुन ने पछाड़ा
- रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दुर्गा पूजा के दौरान 7.7 मिलियन से ज्यादा ऑर्डर के साथ गुलाब जामुन ने सभी मिठाईयों को पीछे छोड़ दिया।
- गरबा के साथ-साथ, मसाला डोसा नवरात्रि के सभी नौ दिनों के लिए शाकाहारी ऑर्डरों में टॉप पर रहा।
- वहीं हैदराबाद के एक ग्राहक ने इडली पर 6 लाख रुपये खर्च किए।
- बेंगलौर में केक के खूब ऑर्डर किए गए। सभी के पसंदीदा चॉकलेट केक के लिए 8.5 मिलियन ऑर्डर दिए।
- वैलेंटाइन डे 2023 के दौरान देश में हर मिनट 271 केक का ऑर्डर दिया गया।
- नागपुर के एक कस्टमर ने एक ही दिन में 92 केक का ऑर्डर दिया।
- वहीं स्विगी पर सालभर में लोगों ने 83.5 लाख रुपए का नूडल्स ऑर्डर किए।
- 2023 में स्विगी पर जापानी कुजीन ने कोरियाई फूड को पीछे छोड़ दिया है।



Click it and Unblock the Notifications