Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
May Day Bookstore: दिल्ली का एक ऐसा बुक स्टोर जहां कॉफ़ी के साथ 20 रुपए की किताबों की भी मिलेगी सेल
किताबों को अकसर सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। दुनिया के कितने ही संघर्ष, कितने ही आंदोलन किताबों के पढ़ने-पढ़ाने से ही सफ़ल हुए।
दिल्ली के शादीपुर इलाके में एक ऐसा ही बुक स्टोर है जहां इतिहास, राजनीति, साहित्य की चुनिन्दा किताबें मिलती हैं। मे डे बुक स्टोर दिल्ली में स्थित एक ऐसा बुक स्टोर हैं जहां आपको भगत सिंह, कार्ल मार्क्स, लेनिन से लेकर प्रेमचंद, मंटो जैसे लेखकों की कई किताबें मिलती हैं।

किताबों के शौक़ीन, हाथ में किताब पकड़े, सफ्हात पलटते हुए किताबों में अपनी नज़रें दौड़ाते अकसर यहां दिखाई देते हैं। 1 मई को यहां विशेष बुक सेल का आयोजन किया जाता हैं, जहां 20 रूपए के न्यूनतम मूल्य से किताबों की कीमत शुरू होती है। जानते हैं इस बुक स्टोर और बुक सेल के बारे में विस्तार से-
1 मई को होगा मे डे बुक सेल
लेबर डे के उपलक्ष्य में यहां 'मे डे बुकसेल' का आयोजन किया जाएगा। यहां सेकंड हैण्ड किताबें कम दामों पर मिलेंगी। इस सेल में भूगोल, साहित्य, राजनीति, इतिहास, अर्थशास्त्र, प्रतियोगी परीक्षाओं, जेंडर समेत कई विषयों की सैकड़ों किताबें मिलेंगी। सुबह 10 से शाम के 7 बजे तक यह सेल जारी रहेगी। इस बुक सेल में आपको कोई दुर्लभ और कीमती किताब भी मिल सकती है।
बुक सेल के साथ साथ मजदूर दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। संगीत परफॉरमेंस, दास्तान, कविता पाठ के साथ साथ पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम भी होगा।
मे डे बुक स्टोर का इतिहास
वर्ष 2012 में लेफ्ट वर्ल्ड बुक्स प्रकाशन द्वारा 1 मई को इस स्टोर का उद्घाटन किया गया था। बुक स्टोर के साथ साथ यहां कॉफ़ी के लिए छोटा सा कैफ़े एरिया भी दिया गया है। साथ ही यह सफ़दर स्टूडियो के पास ही है, जहां समय-समय पर सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

लोकेशन भी है ख़ास
जहां दिल्ली के अधिकतर नामी गिरामी बुक स्टोर दक्षिण दिल्ली में स्थित है, शादीपुर का यह स्टोर पश्चिम दिल्ली के इलाके में हैं। आस पास के लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए यह स्टोर समय समय पर सामाजिक कार्यक्रम, नाटक, आस पास बच्चों के लिए बुक लाइब्रेरी आदि का आयोजन करता है। साथ ही वे रिक्शा वाले जो पाठकों को मेट्रो से "बयासी नंबर" के इस स्टोर तक पहुंचाते हैं। उनके लिए भी विशेष नाटकों का आयोजन सफ़दर स्टूडियो में कराया जाता है।
अगर आप भी दिल्ली में हैं और इस बुक स्टोर के ख़ास माहौल और बेहतरीन किताबों का मज़ा लेना चाहते हैं तो आप भी शादीपुर मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications