Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नवंबर 2021 में कुंभ राशि का मासिक राशिफल

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आप अपने पुराने संपर्कों से भरपूर लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपके कार्यों में आ रही छोटी मोटी बाधाएं दूर होंगी और आप अपने व्यवसायिक फैसलों में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। माह के मध्य में आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने के आसार है।
अगर आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सामान्य रहेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास कुछ डगमगा सकता है।
यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं, इसलिए आप आगे बढ़ते रहें जल्द ही आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
इस अवधि में घर का वातावरण अधिकांश समय शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा खासतौर पर छोटे भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का मौका मिल सकता है।
अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। माह के अंत तक आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म होने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल



Click it and Unblock the Notifications
