Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नवंबर 2021 में मेष राशि का मासिक राशिफल

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। पैसों को लेकर इस अवधि में आपको कई तरह की चिंताएं घेर सकती हैं। हो सकता है आर्थिक तंगी के कारण आपके सोचे विचारे कार्य भी अधूरे रह जाएं। अगर आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे भी आपको बचने की सलाह दी जाती है।
पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके अपने आपका मनोबल बनाएंगे खासतौर पर जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस माह काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। अगर आपका काम सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है तो यह समय आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है।
वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप लापरवाही करते हैं तो इस दौरान आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर इस अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही करना आपके लिए ठीक नहीं होगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 5, 10, 22, 30, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, रविवार
शुभ रंग: पीला, हरा, सफेद, आसमानी, लाल



Click it and Unblock the Notifications
