Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नवंबर 2021 में कर्क राशि का मासिक राशिफल

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह माह आपके लिए कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में अधिकांश समय आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे जिसके कारण आप हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे।
अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और प्लेसमेंट की तैयारियों में लगे हुए हैं तो आपको जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है।
पैसों के मामले में यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। किसी पुरानी पैतृक संपत्ति की बिक्री होने से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। इसके अलावा पैसों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
इस दौरान आपको अपनों का पूरा समर्थन और स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उतार चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन बेहतर आपसी समझ के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 4, 19, 27, 36, 43, 58
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, सफेद, नारंगी, गहरा नीला



Click it and Unblock the Notifications
