Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
नवंबर 2021 में सिंह राशि का मासिक राशिफल

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आप किसी बात को लेकर काफी बेचैन महसूस करेंगे। साथ ही आप खुद पर काफी दबाव भी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने मन की बात किसी अपने से साझा करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपको अपनी समस्या का हल मिल जाए। इस तरह तनाव में रहने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। काम की अधिकता रहेगी लेकिन आप अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। हो सकता है कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता न मिले। ऐसे में आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है।
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है खासतौर पर बच्चों की पढ़ाई लिखाई से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है। अगर आपको कोई दिक्कत हो रही है तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से भी सलाह लें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 2, 8, 17, 31, 45, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, गुरूवार, मंगलवार, सोमवार
शुभ रंग: हल्का पीला, क्रीम, आसमानी, हरा, मैरून



Click it and Unblock the Notifications
