Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नवंबर 2021 में तुला राशि का मासिक राशिफल

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की आशंका है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको कुछ तनाव भी दे सकता है, लेकिन आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे तो आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है।
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार है। यदि लंबे समय से आपको लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी सारी मुश्किलें दूर हो सकती है। इसके अलावा आपके कार्यों में आ रही है सारी बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।
निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में ईश्वर की कृपा से आपके घर में चल रहा कलह शांत होगा। परिजनों के बीच की दूरियां कम होंगी और आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून



Click it and Unblock the Notifications
