Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
नवंबर 2021 में धनु राशि का मासिक राशिफल

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कार्यस्थल पर बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट रहेगी। हो सकता है इस अवधि में सहकर्मियों के साथ आपके मतभेद कुछ बढ़ जाएं। अगर आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो इसका प्रभाव आपकी छवि पर पड़ेगा। साथ ही आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
पैसों के मामले में यह माह आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। इस दौरान आपकी आमदनी काफी अच्छी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट आपको चिंता में डाल सकती है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से कोई जुड़ा वाद विवाद भी गहरा होने की आशंका है।
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की जरूरत है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला



Click it and Unblock the Notifications
