Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
नवंबर 2021 में वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। साथ ही आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस दौरान काम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है और आपका काम काफी तेजी से बढ़ेगा।
वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके इन फैसलों का अच्छा नतीजा मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान मार्केट में आपकी स्थिति भी मजबूत हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से हर चुनौती का सामना डटकर करेंगे।
पारिवारिक जीवन में इस दौरान सब कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। सेहत को लेकर आप ज्यादा लापरवाही न करें। यदि इस दौरान आपको छोटी सी भी परेशानी होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला



Click it and Unblock the Notifications
