Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नवंबर 2021 में वृष राशि का मासिक राशिफल

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत इस अवधि में होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इस माह आपको सफलता मिल सकती है।
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होगी। इस दौरान आपके हाथ अच्छे मुनाफे लग सकते हैं। इसके अलावा आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी मौका मिल सकता है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस अवधि में अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है,
पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। इस दौरान आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
माह के अंत में जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मुंह से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 2, 8, 15, 22, 32, 40, 54
शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: मैरून, गहरा नीला, नारंगी, क्रीम



Click it and Unblock the Notifications
